सीजन का अंत ऐसा होगा, उम्मीद नहीं थी - नीरज चोपड़ा

On

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन का फाइनल खेला गया। भारत के स्टार जैवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। वह आठवें स्थान पर रहे। चोपड़ा ने कहा है कि उन्हें सीजन के ऐसे अंत की उम्मीद नहीं थी। नीरज चोपड़ा ने एक्स पर लिखा, "मैंने टोक्यो में विश्व चैंपियनशिप में सीजन के अंत की उम्मीद इस तरह नहीं की थी। मैं तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता था, लेकिन वह मेरे लिए नहीं था।"

और पढ़ें एशिया कप : करो या मरो वाले मैच में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीत अफगानिस्तान ने किया बल्लेबाजी का फैसला

और पढ़ें एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

सचिन यादव फाइनल में चौथे नंबर पर रहे और महज 40 सेमी से तीसरा स्थान हासिल करने से चूक गए। उनके लिए नीरज ने लिखा, "सचिन के लिए बहुत खुश हूं, जिन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और लगभग पदक जीत लिया था।" चोपड़ा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को भी बधाई दी। अपनी पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, "आप सभी के समर्थन के लिए आभारी हूं।

और पढ़ें एशिया कप में पांगी की बेटी का जलवा: तलवारबाजी में जिया शर्मा करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

इससे मुझे और मजबूती से वापसी करने का दृढ़ संकल्प मिलता है।" चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गत विजेता के रूप में उतरे थे। वह 2023 में बुडापेस्ट में खेली गई विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता रहे थे। टोक्यो नेशनल स्टेडियम में 84.03 के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ आठवें स्थान पर रहे चोपड़ा का लगातार 26 पोडियम फिनिश का सिलसिला टूट गया। यह वही स्टेडियम है, जहां 2021 में ओलंपिक में गोल्ड जीत नीरज पूरी दुनिया में छा गए थे।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन में लंदन ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वाल्कॉट ने 88.16 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता, दो बार के चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.38 मीटर के साथ रजत पदक जीता और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने 86.67 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। भारत के सचिन यादव 86.27 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे। सचिन यादव बेशक पदक नहीं जीत सके, लेकिन भविष्य में नीरज के साथ-साथ अब उनसे भी पदक की उम्मीद भारत को रहेगी। 

लेखक के बारे में

नवीनतम

महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर कर रही हैं कार्य- डॉ. हिमानी अग्रवाल

मेरठ। गढ़ रोड स्थित पद्मावती उमेश चंद सरस्वती शिशु मंदिर मेघराजपुर में मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 

मेरठ के स्कूलों में मॉकड्रिल में आपदा बचाव की प्रभावी जानकारी, भूकंप और आग के खतरों पर जागरूकता बढ़ी

मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में मेरठ समेत प्रदेश के 34 जनपदों की 157 तहसीलों में...

सीतापुर में पुलिस चौकी बना भ्रष्टाचार का अड्डा? विधायक ने चौकी इंचार्ज को लगाई फटकार,एसपी को दी जानकारी

सीतापुर। सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा क्षेत्र स्थित बहादुरगंज पुलिस चौकी पर शुक्रवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 

मेरठ में वक्फ संपत्तियों का विवरण ‘उम्मीद’ पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देश

मेरठ। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी है कि शिया और सुन्नी मुतवल्ली अपने-अपने अधीनस्थ वक्फ सम्पत्तियों का विवरण ...

मुजफ्फरनगर में अचानक दिल का दौरा पड़ने से प्रशासनिक अधिकारी की तबीयत बिगड़ी, ADM की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया

मुजफ्फरनगर। जिला कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में तैनात प्रशासनिक अधिकारी शौक़त हुसैन को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। घटना उस समय...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अचानक दिल का दौरा पड़ने से प्रशासनिक अधिकारी की तबीयत बिगड़ी, ADM की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया

उत्तर प्रदेश