अधिवक्ता फारुख हत्याकांड: आठ दिन से जारी वकीलों की हड़ताल निर्णायक मोड़ पर, गुरुवार की बैठक पर टिकी निगाहें

रामपुर। बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं की हड़ताल अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। अधिवक्ता फारुख की हत्या के विरोध में पिछले आठ दिनों से न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप है, जिससे न्यायालयीन कामकाज प्रभावित हो रहा है। इस बीच बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अलग-अलग बयानों से स्थिति और स्पष्ट होने के बजाय असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हड़ताल जारी रखने या न्यायिक कार्य बहाल करने को लेकर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसमें सामूहिक सहमति से आगे की रणनीति तय की जाएगी।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी ने बुधवार दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को आयोजित होने वाली बैठक में सभी अधिवक्ताओं की राय ली जाएगी और उसी के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने संकेत दिए हैं कि अधिवक्ता जल्द ही अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू कर सकते हैं। पूर्व अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू ने भी स्पष्ट किया कि पूर्व में लिया गया निर्णय प्रभावी रहेगा और न्यायिक कार्य बहाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने अधिवक्ताओं की मांगों को शासन स्तर पर भेज दिया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है।

दीवानी न्यायालय में बम धमकी से अफरा-तफरी, परिसर कराया गया खाली ये भी पढ़ें  दीवानी न्यायालय में बम धमकी से अफरा-तफरी, परिसर कराया गया खाली

गौरतलब है कि आठ दिन पूर्व जिला पंचायत कार्यालय में एक कर्मचारी से विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में अधिवक्ता फारुख की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने न्यायालयीन कार्यों का बहिष्कार करते हुए हड़ताल शुरू कर दी। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

मेरठ: पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा जासूसी मामले में जांच के घेरे में, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि ये भी पढ़ें  मेरठ: पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा जासूसी मामले में जांच के घेरे में, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि

अधिवक्ताओं ने प्रशासन के सामने मृतक अधिवक्ता के परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने और उनकी संपत्ति की जांच कराने जैसी प्रमुख मांगें रखी हैं। अब पूरे मामले में गुरुवार को होने वाली बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां हड़ताल के भविष्य और न्यायिक कार्य बहाली को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। अधिवक्ताओं और आमजन की निगाहें इस बैठक पर टिकी हैं, जिससे आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सर्राफा कारोबारी ने खा ली चूहा मार दवाई,  पुलिस और ब्लैकमेलरों पर लगाए गंभीर आरोप, कर रहे है उत्पीड़न  ये भी पढ़ें  सर्राफा कारोबारी ने खा ली चूहा मार दवाई, पुलिस और ब्लैकमेलरों पर लगाए गंभीर आरोप, कर रहे है उत्पीड़न

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद परिवार शोक में डूबा है। सिद्धार्थ ने 17 फरवरी...
Breaking News  मनोरंजन 
ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया

पीएसीएल घोटाले में ईडी की रिकॉर्ड कार्रवाई, 10,021 करोड़ की 247 संपत्तियां अटैच

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दिल्ली जोनल ऑफिस-2 ने पीएसीएल लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...
Breaking News  राष्ट्रीय 
पीएसीएल घोटाले में ईडी की रिकॉर्ड कार्रवाई, 10,021 करोड़ की 247 संपत्तियां अटैच

संभल में 'यादव जी की लव स्टोरी' पर बढ़ा विवाद, निर्माता-निर्देशक समेत चार पर एफआईआर

संभल। उत्तर प्रदेश में 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। पहले सड़क पर...
Breaking News  मनोरंजन  संभल  
संभल में 'यादव जी की लव स्टोरी' पर बढ़ा विवाद, निर्माता-निर्देशक समेत चार पर एफआईआर

भारत की लगातार चौथी जीत, शिवम दुबे का तूफान , नीदरलैंड को 17 रन से हराया मुकाबला

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड को...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
भारत की लगातार चौथी जीत, शिवम दुबे का तूफान , नीदरलैंड को 17 रन से हराया  मुकाबला

बिहार: एसटीएफ ने भागलपुर में हथियार निर्माण फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बिहार के भागलपुर जिले में...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार: एसटीएफ ने भागलपुर में हथियार निर्माण फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान: "बाबर की बात करने वाले हो जाएंगे बर्बाद", देश में छिड़ी नई बहस

मथुरा । योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को कहा कि भारत भगवान राम, कृष्ण और हनुमान का देश है,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
स्वामी रामदेव का बड़ा बयान: "बाबर की बात करने वाले हो जाएंगे बर्बाद", देश में छिड़ी नई बहस

रामपुर में डीएम के आदेश बेअसर, हाईवे पर खुलेआम रुक रहीं रोडवेज बसें, हादसों का खतरा बढ़ा

रामपुर। रामपुर में दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर रोडवेज बसों द्वारा खुलेआम सवारियां उतारने और चढ़ाने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर में डीएम के आदेश बेअसर, हाईवे पर खुलेआम रुक रहीं रोडवेज बसें, हादसों का खतरा बढ़ा

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार व गोकशी के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस मुठभेड़ मे एक हिस्ट्रीशीटर गौकश को गिरफ्तार कर उसकेे कब्जे से अवैध शस्त्र, जिंदा गोवंश एंव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार व गोकशी के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया

सम्भल में रमज़ान की रौनक शुरू, खजला-फेनी की खुशबू से महका शहर, महँगाई के बावजूद कारीगरों का उत्साह बरकरार

सम्भल। सम्भल में रमज़ान उल मुबारक की आमद से पहले ही शहर की गलियों में पारंपरिक खजला-फेनी की खुशबू फैलने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
सम्भल में रमज़ान की रौनक शुरू, खजला-फेनी की खुशबू से महका शहर, महँगाई के बावजूद कारीगरों का उत्साह बरकरार

सर्वाधिक लोकप्रिय