रामपुर: किसान यूनियन की मासिक पंचायत में छह सूत्रीय मांगें, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
रामपुर । भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत मंगलवार को कलेक्ट्रेट पार्क में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने छह सूत्रीय मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। पंचायत में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, अस्पताल में अवैध वसूली तथा धान खरीद में अनियमितताओं जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई।
भानु प्रताप सिंह गंगवार ने पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को जनस्वास्थ्य से जुड़ा संकट बताया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण से घातक बीमारियां फैल रही हैं तथा सरकारी भूमि, चकरोड, नहर किनारे और सिंचाई विभाग की खाली जमीन पर व्यापक वृक्षारोपण कराने की आवश्यकता है। किसानों ने वर्षा रोपण अभियानों को कागजी कार्रवाई तक सीमित बताते हुए वास्तविक धरातल पर पौधारोपण सुनिश्चित करने की मांग की।
पंचायत में जिला अस्पताल में ग्रामीण मरीजों से जांच और दवाओं के नाम पर अवैध वसूली का मुद्दा भी गरमाया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि असहयोग करने पर महंगी दवाएं बाहर से लिखी जाती हैं। इसके अलावा, धान खरीद विपणन वर्ष 2025-26 में मिलक क्षेत्र में भूमि सत्यापन और फर्जी खरीद प्रकरणों की निष्पक्ष जांच की मांग उठी।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो होली के बाद कलेक्ट्रेट घेराव किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पंचायत में उमड़ी भीड़ ने किसानों की एकजुटता का परिचय दिया तथा प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां