मुजफ्फरनगरः पुरकाजी में उमड़ा महिला शक्ति का सैलाब: हिंदू-मुस्लिम एकता और देशभक्ति की मिसाल बना "महिला दिवस-3"
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुरकाजी कस्बे में सामाजिक एकता, नारी शक्ति और राष्ट्रप्रेम का एक ऐसा अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने क्षेत्र में सद्भाव की नई मिसाल पेश की है। "मिशन महिला शक्ति" के अंतर्गत आयोजित "पुरकाजी महिला दिवस-3" कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम सहित सर्वसमाज की हजारों महिलाओं ने एक मंच पर जुटकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। पुरकाजी-खाईखेड़ी रोड स्थित सैनी फार्म हाउस में आयोजित इस भव्य समारोह का नेतृत्व नगर पंचायत चेयरमैन और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव जहीर फारुकी ने किया।
कुर्सियां पड़ीं कम, उत्साह रहा चरम पर कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिलाओं की भारी भीड़ के सामने आयोजन स्थल की व्यवस्थाएं और कुर्सियां भी छोटी पड़ गईं। इसके बावजूद महिलाओं का जोश कम नहीं हुआ और वे अंत तक कार्यक्रम का हिस्सा बनी रहीं। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता विभिन्न समुदायों की महिलाओं की सामूहिक भागीदारी रही। कार्यक्रम के समापन पर जब हजारों महिलाओं ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए, तो पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। यह दृश्य इस बात का गवाह बना कि पुरकाजी में विकास और देश के नाम पर सभी समाज की महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं।
ये भी पढ़ें यूपी में फिर बदलेगा मौसम! 17-18 फरवरी को बारिश के आसार, बांदा बना प्रदेश का सबसे गर्म जिलामां ही बच्चे की पहली गुरु: जहीर फारुकी महिलाओं को संबोधित करते हुए चेयरमैन जहीर फारुकी ने कहा कि एक सशक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका सर्वोपरि है क्योंकि मां ही बच्चे की पहली शिक्षक होती है। उन्होंने अपने विजन को साझा करते हुए कहा कि वे पुरकाजी के बच्चों को आईएएस, आईपीएस और जज जैसे उच्च पदों पर देखना चाहते हैं और इसके लिए नगर पंचायत हर संभव सहायता और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पुरकाजी को एक 'मॉडल टाउन' के रूप में विकसित करने के अपने संकल्प को दोहराया।
ये भी पढ़ें एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने सदन में उठाया मॉडीफाइड साइलेंसरों का मुद्दा, कहा-सख्त कार्यवाही की जरूरतयशिका चौहान ने की पुरकाजी की सराहना मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची यशिका चौहान ने जनसमूह को देखकर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं का एक साथ घर से निकलना इस बात का प्रमाण है कि उनमें अपने अधिकारों और देश के प्रति कितनी जागरूकता है। उन्होंने बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुरकाजी कस्बे की महिलाओं के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि वे सदैव उनके अधिकारों की लड़ाई में साथ रहेंगी। उन्होंने चेयरमैन जहीर फारुकी द्वारा किए जा रहे सामाजिक और विकास कार्यों की भी सराहना की।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां