मुजफ्फरनगर में हिंदू सम्मेलन में गूंजा एकजुटता का मंत्र, वक्ताओं ने कहा- 'संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार'

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में भारी संख्या में जुटे ग्रामीणों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के बीच वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता और राष्ट्र निर्माण को लेकर ओजस्वी विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने एक स्वर में आह्वान किया कि वर्तमान चुनौतियों का सामना करने के लिए समाज का संगठित और जागरूक होना नितांत आवश्यक है।

संस्कारित पीढ़ी ही बनेगी राष्ट्र की ढाल: डॉ. रजनीश गौतम

मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'? ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए डीएवी डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. रजनीश गौतम, सह जिला प्रचार प्रमुख सीताराम शर्मा और हिंदू जागरण मंच की दीपा त्यागी ने समाज में आ रहे बदलावों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि बच्चों में बचपन से ही देशप्रेम, संस्कार और सनातन संस्कृति के प्रति गर्व का भाव जागृत करें। उन्होंने कहा कि संस्कारित और शिक्षित पीढ़ी ही राष्ट्रहित को सर्वोपरि रख सकती है और एक सशक्त राष्ट्र की नींव रख सकती है।

मुज़फ्फरनगर के बागोवाली का युवक सोना तस्करी मामले में उठाया, DRI नोएडा की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर के बागोवाली का युवक सोना तस्करी मामले में उठाया, DRI नोएडा की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप

सामाजिक समरसता और एकजुटता पर बल

मुज़फ्फरनगर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने डकारे लाखों रुपये; भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड में गबन का मामला ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने डकारे लाखों रुपये; भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड में गबन का मामला

सम्मेलन में वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गौरव और धर्म की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की शपथ दिलाई। वक्ताओं का मानना था कि जब तक समाज में ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाकर एकजुटता नहीं आएगी, तब तक राष्ट्र निर्माण का स्वप्न अधूरा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील त्यागी ने की, जबकि कुशल संचालन मास्टर राजेश त्यागी द्वारा किया गया।

अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ कार्यक्रम

मुबारिकपुर के शिव मंदिर में आयोजित इस सम्मेलन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुए इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह रहा। अंत में उपस्थित लोगों ने धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

Views: 53

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रामनिवास | बिज़नेस रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मीडिया और विज्ञापन जगत का 23 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले रामनिवास कटारिया 'रॉयल बुलेटिन' की व्यावसायिक और संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। 'अमर उजाला' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में विज्ञापन प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद, श्री कटारिया पिछले 10 वर्षों से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के साथ जुड़े हुए हैं। वर्तमान में विज्ञापन प्रभारी की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वे शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों) और औद्योगिक इकाइयों (उद्योगों) की विशेष रिपोर्टिंग भी करते हैं। विज्ञापन संबंधी परामर्श और औद्योगिक/शैक्षणिक खबरों के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7017986469 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

नोएडा में छात्राओं ने फैशन शो में प्रस्तुत किए रचनात्मक डिजाइन

नोएडा । एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स, एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी और एमिटी स्कूल ऑफ परफॉरमिंग आर्ट्स द्वारा चार...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में छात्राओं ने फैशन शो में प्रस्तुत किए रचनात्मक डिजाइन

सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

नोएडा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में सीएम युवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति समीक्षा बैठक...
दिल्ली NCR  नोएडा 
सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा में ऐतिहासिक होगी समाजवादी पार्टी की रैली - प्रमेंद्र भाटी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में 29 मार्च को होने वाली समाजवादी समानता भाईचारा रैली को लेकर प्रमेंद्र सिंह...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में ऐतिहासिक होगी समाजवादी पार्टी की रैली - प्रमेंद्र भाटी

मुजफ्फरनगर के चरथावल में मिलावटखोरों पर एक्शन:खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। जनपद के चरथावल कस्बे में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक हुई छापेमारी से व्यापारियों में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के चरथावल में मिलावटखोरों पर एक्शन:खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में स्थित डीएफसी रेल लाइन पर गुरुवार की शाम एक ओर दर्दनाक हादसा हुआ।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर