इटावा में खड़े डंपर में ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर और क्लीनर की हुई मौत

इटावा- उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम आगरा-कानपुर हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में डंपर के टायरों की हवा चेक कर रहे चालक और क्लीनर की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इटावा की तरफ आ […]
इटावा- उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम आगरा-कानपुर हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में डंपर के टायरों की हवा चेक कर रहे चालक और क्लीनर की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इटावा की तरफ आ रहे एक डंपर को चालक ने मानिकपुर मोड़ से पहले हाईवे के किनारे खड़ा किया और क्लीनर के साथ टायरों की हवा चेक करने लगा।
इस बीच कानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में डंपर में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में डंपर चालक अजय पाल (38) और क्लीनर महिपाल (34) की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में भरा कोयला हाईवे पर फैल गया जिससे हाईवे पर जाम लग गया। टक्कर मारने वाले ट्रक को जसवंतनगर पुलिस ने पकड़ लिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां