अयोध्या दीपोत्सव 2025 में विदेशी श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा माहौल

On

अयोध्या। दीपों की रोशनी से नहाई अयोध्या की भव्यता ने न केवल देशवासियों का हृदय मोह लिया, बल्कि विदेशों से आए मेहमान भी इस दृश्य को देख अभिभूत हो गए। दीपोत्सव 2025 में बड़ी संख्या में विदेशी अतिथि अपने परिवारों और मित्रों के साथ पहुंचे।

राम की पैड़ी और सरयू घाट पर दीपों की झिलमिलाहट, पुष्पवर्षा और ‘जय श्रीराम’ के नारों के बीच विदेशी मेहमान भी खुद को रोक नहीं सके और उन्होंने भी मुक्त कंठ से जय श्रीराम के उद्घोष किए। रुस, पोलैंड, यूक्रेन, श्रीलंका सहित कई देशों से पहुंचे श्रद्धालु दीपोत्सव देख अभिभूत हो गए।

विदेशियों में दिखा दीपोत्सव का उत्साह

अयोध्या में उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब को देखकर विदेशी मेहमानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे दीपों की रेखाओं के बीच अपने साथियों के साथ फोटो लेते और सेल्फी खींचते नजर आए। राम की पैड़ी, धर्मपथ और सरयू घाट के दिव्य नजारे ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। कई विदेशी पर्यटक अपने कैमरों में दीपोत्सव की हर झलक कैद करते रहे। दीपोत्सव से उत्साहित होकर उन्होंने जय श्रीराम का उद्घोष किया

पोलैंड की सिवोना बोली, अयोध्या के लोग बहुत खुश और फ्रैंडली हैं

पोलैंड से आई सिवोना ने कहा कि वे अपने दोस्तों के साथ पहली बार अयोध्या आई हैं। यहां के लोग हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। बहुत खुशमिजाज और फ्रैंडली हैं। अयोध्या भले ही दिल्ली जैसा बड़ा शहर नहीं है, लेकिन यहां आकर हमें बहुत शांति और प्रसन्नता मिली।

यूक्रेन की नतालिया बोलीं, अयोध्या बहुत अद्भुत है

यूक्रेन से आई नतालिया ने कहा कि यहां के लोग बेहद मिलनसार हैं। अयोध्या को देखकर मुझे बहुत अद्भुत अनुभव हुआ। यह स्थान शांति और सकारात्मकता से भरा है। नतालिया ने बताया कि उन्होंने पहले कभी इतना बड़ा सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन नहीं देखा। दीपों का यह समुद्र उन्हें किसी स्वर्गिक दृश्य जैसा लगा।

अयोध्या आई हूं, बहुत इम्प्रेस हूं : पोलैंड की महिला श्रद्धालु

पोलैंड से आई एक अन्य अतिथि ने कहा, मैं यहां पहली बार आई हूं। अयोध्या आकर मुझे बहुत अच्छा लगा। मैं यहां की भक्ति और लोगों के प्यार से बहुत इम्प्रेस हूं। उन्होंने जय श्रीराम का उदघोष भी किया। उनकी आवाज में भक्ति और उत्साह का ऐसा सम्मिश्रण था कि आस-पास मौजूद भारतीय श्रद्धालु भी भावविह्वल हो उठे।

लेखक के बारे में

नवीनतम

पटाखों पर प्रतिबंध की जरूरत: दीपावली का सच्चा संदेश और प्रदूषण का दुष्प्रभाव

दीपावली, जो अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का पर्व है, अब अपनी वास्तविक भावना से दूर होती जा रही...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
पटाखों पर प्रतिबंध की जरूरत: दीपावली का सच्चा संदेश और प्रदूषण का दुष्प्रभाव

दैनिक राशिफल- 20 अक्टूबर 2025, सोमवार

मेष : कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 20 अक्टूबर 2025, सोमवार

Bajaj Pulsar 125 2025: अब आई नए दमदार लुक और पावरफुल इंजन के साथ — कम कीमत में मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस और माइलेज

अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो दिखने में स्पोर्टी हो चलाने में मजेदार हो और कीमत...
ऑटोमोबाइल 
Bajaj Pulsar 125 2025: अब आई नए दमदार लुक और पावरफुल इंजन के साथ — कम कीमत में मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस और माइलेज

सोना की कीमत एक हफ्ते में 8,000 रुपए से अधिक बढ़ी, चांदी 1.70 लाख रुपए के करीब

  नई दिल्ली। सोने की कीमतों में बीते हफ्ते बड़ी तेजी देखने को मिली। इस कारण पीली धातु की कीमत 22...
बिज़नेस 
सोना की कीमत एक हफ्ते में 8,000 रुपए से अधिक बढ़ी, चांदी 1.70 लाख रुपए के करीब

ईशान खट्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर विचार साझा किए

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में लंबी वर्किंग शिफ्ट को लेकर चर्चा हो रही है। एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025 में बॉलीवुड अभिनेता...
मनोरंजन 
ईशान खट्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर विचार साझा किए

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के ₹1,05,000 की रकम पीड़ित को वापस कर बड़ी सफलता हासिल की

मीरजापुर। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच मीरजापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली कटरा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मीरजापुर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के ₹1,05,000 की रकम पीड़ित को वापस कर बड़ी सफलता हासिल की

अधिवक्ता के घर पुलिस के मारपीट और तोड़-फोड़ मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फर्रुखाबाद के अधिवक्ता के घर में पुलिस द्वारा पत्नी, बेटे व नौकर से मारपीट और...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
अधिवक्ता के घर पुलिस के मारपीट और तोड़-फोड़ मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, गिरफ्तारी पर रोक

सहारनपुर में मंडलायुक्त अटल कुमार राय और जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

सहारनपुर। मण्डलायुक्त अटल कुमार राय ने दीपावली पर्व पर मंडलवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मंडलायुक्त अटल कुमार राय और जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दीपावली से पहले मिलावटी मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई की

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जनपद वासियों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दीपावली से पहले मिलावटी मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई की