बागपत में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

बागपत। भारत सरकार के निर्देशानुसार 10 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित व जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग को प्रोत्साहित करना है।

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे ने बताया कि एनआईसी बागपत द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का विषय “स्मार्ट टेक,सेफ चॉइस: एआई का सुरक्षित एवं जिम्मेदार प्रयोग” रखा गया है। कार्यक्रम में एनआईसी बागपत और बागपत पुलिस साइबर सेल के विशेषज्ञ प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा, डेटा प्रोटेक्शन तथा ऑनलाइन जोखिमों से बचाव के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी देंगे।

बिजनौर: फर्जी फर्म बनाकर कोडीन सिरप का काला कारोबार करने वाले आरोपी की जमानत खारिज; एडीजे का सख्त रुख ये भी पढ़ें  बिजनौर: फर्जी फर्म बनाकर कोडीन सिरप का काला कारोबार करने वाले आरोपी की जमानत खारिज; एडीजे का सख्त रुख

विशेषज्ञों द्वारा फिशिंग, मालवेयर, रैनसमवेयर, सोशल इंजीनियरिंग, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई व नेट बैंकिंग से जुड़े धोखाधड़ी के तरीके और उनसे बचाव के उपाय समझाए जाएंगे। साथ ही टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, मजबूत पासवर्ड पॉलिसी, डेटा एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी सेटिंग्स, डिजिटल फुटप्रिंट मैनेजमेंट तथा सुरक्षित ई-मेल और सोशल मीडिया उपयोग के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

लखनऊ: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में वैगनआर कार घुसी, महिला समेत 2 घायल; पूर्व मंत्री ने काफिले की गाड़ियो से अस्पताल पहुंचाया ये भी पढ़ें  लखनऊ: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में वैगनआर कार घुसी, महिला समेत 2 घायल; पूर्व मंत्री ने काफिले की गाड़ियो से अस्पताल पहुंचाया

कार्यक्रम में बताया जाएगा कि सरकारी कार्यालयों में साइबर हाइजीन, सुरक्षित नेटवर्क प्रोटोकॉल, आधिकारिक डिवाइसों पर एंटीवायरस अपडेट, फायरवॉल उपयोग और संवेदनशील डाटा की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए। विशेषज्ञ साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत प्रक्रिया की जानकारी भी साझा करेंगे।
कार्यशाला में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा, उद्योग विभाग, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं बाल विकास, खाद्य एवं रसद सहित विभिन्न विभागों से सात-सात प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

कानपुर में कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी से हादसा, 6 से अधिक लोग घायल ये भी पढ़ें  कानपुर में कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी से हादसा, 6 से अधिक लोग घायल

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

Abhishek Sharma अस्पताल में भर्ती, Pakistan मुकाबले से पहले Team India की चिंता बढ़ी, प्लेइंग इलेवन पर संकट

टी 20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम के लिए एक चिंता भरी खबर सामने आई है। टूर्नामेंट के अहम...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
Abhishek Sharma अस्पताल में भर्ती, Pakistan मुकाबले से पहले Team India की चिंता बढ़ी, प्लेइंग इलेवन पर संकट

मानव जीवन का महत्व और जीवन मूल्यों के साथ सही जीवन जीने का मार्ग

मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है। यह जीवन केवल शुभ कर्मों और परमपिता परमात्मा की महती कृपा से ही प्राप्त होता...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
मानव जीवन का महत्व और जीवन मूल्यों के साथ सही जीवन जीने का मार्ग

यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समीप बनाएगा ट्रॉमा सेंटर

--मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई (इटावा) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक संपन्नलखनऊ। मुख्यमंत्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समीप बनाएगा ट्रॉमा सेंटर

दैनिक राशिफल- 11 फरवरी 2026, बुधवार

मेष- कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 11 फरवरी 2026, बुधवार

सहारनपुर में परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव का भव्य स्वागत, बच्चों को देंगे देशभक्ति का संदेश

सहारनपुर। कारगिल युद्ध के नायक और परमवीर चक्र से सम्मानित योगेंद्र यादव के सहारनपुर के गागलहेड़ी पहुंचने पर उनका भव्य...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव का भव्य स्वागत, बच्चों को देंगे देशभक्ति का संदेश

उत्तर प्रदेश

यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समीप बनाएगा ट्रॉमा सेंटर

--मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई (इटावा) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक संपन्नलखनऊ। मुख्यमंत्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समीप बनाएगा ट्रॉमा सेंटर

सहारनपुर में परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव का भव्य स्वागत, बच्चों को देंगे देशभक्ति का संदेश

सहारनपुर। कारगिल युद्ध के नायक और परमवीर चक्र से सम्मानित योगेंद्र यादव के सहारनपुर के गागलहेड़ी पहुंचने पर उनका भव्य...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव का भव्य स्वागत, बच्चों को देंगे देशभक्ति का संदेश

एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

मीरजापुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को मीरजापुर में बड़ी कार्रवाई करते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

मुरादाबाद में ‘मिस एंड मिसेज मुरादाबाद 2026’ का शानदार आयोजन: चारू अग्रवाल व निकिता अरोड़ा बनीं विजेता

मुरादाबाद, 10 फरवरी 2026। लाइफ स्टाइल फाउंडेशन और पर्यावरण मित्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में मुरादाबाद में ‘मिस एंड मिसेज...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ‘मिस एंड मिसेज मुरादाबाद 2026’ का शानदार आयोजन: चारू अग्रवाल व निकिता अरोड़ा बनीं विजेता