लखीमपुर खीरी में आमने-सामने टकराई बाइक, तीन की मौत, दो घायल
लखीमपुर खीरी। थाना धौरहरा क्षेत्र के अंतर्गत ढखेरवा धौरहरा मार्ग पर दो मोटरसाईकिल की आपस में हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साह ने बताया कि धौरहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढकेरवा […]
लखीमपुर खीरी। थाना धौरहरा क्षेत्र के अंतर्गत ढखेरवा धौरहरा मार्ग पर दो मोटरसाईकिल की आपस में हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साह ने बताया कि धौरहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढकेरवा धौरहरा मार्ग पर कांति देवी इंटर कॉलेज के पास पर बुधवार की रात करीब 11:00 बजे दो बाइको आमने-सामने की टक्कर हो गई।
ये भी पढ़ें कांवड़ लाने वाली तमन्ना मलिक पर बोले जियाउर्ररहमान बर्क,मामले को ज्यादा तूल न देने की अपीलजिसमें रोहित जायसवाल (30) वर्ष पुत्र मेवा लाल निवासी रिछोना थाना लहरपुर जनपद सीतापुर, सुनील जायसवाल (24) पुत्र श्याम नारायण व संजय जयसवाल पुत्र सुंदर लाल निवासीगण टेगनहा थाना धौरहरा व दूसरी बाइक पर सवार नीरज चौहान (35) पुत्र मनोहर निवासी भटपुरवा थाना खमरिया, राजेश (35) पुत्र दयाराम निवासी नरैना बाबा कस्बा की मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई। जिससे रोहित जायसवाल, नीरज चौहान व राजेश की मृत्यु हो गई। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें स्वास्थ्य सेवाओं पर सदन में संग्राम! सपा विधायक और मंत्री आमने-सामने, विधानसभा में जोरदार हंगामाजिन्हें देखने के लिए गुरुवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी खीरी गणेश प्रसाद साहा पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां