बुलंदशहर में चोरी की 21 मोटरसाइकिलें बरामद,दो गिरफ्तार
बुलन्दशहर। बुलन्दशहर पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जो ऑनलाइन ऑर्डर पर मोटरसाइकिल चोरी कर ग्राहकों तक पहुंचाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे व निशानदेही पर चोरी की कुल 21 मोटरसाइकिलें और एक मास्टर चाबी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर तेजवीर सिंह ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 जनवरी को थाना अनूपशहर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर ग्राम बच्चीखेड़ा के पास से दो शातिर वाहन चोरों को चोरी की मोटरसाइकिल व मास्टर चाबी सहित गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय और नदीम, दोनों निवासी पाठक मोहल्ला नई बस्ती, कस्बा व थाना जहांगीराबाद, जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।'
पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर बस अड्डे के पास स्थित कब्रिस्तान के पीछे से चोरी की 20 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार बरामद 21 मोटरसाइकिलों में से 14 को विभिन्न मामलों से जोड़ा जा चुका है, जबकि शेष को कनेक्ट करने की कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5), 318(4), 336(3) व 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
ये भी पढ़ें खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में पुलिस-प्रसाशन अलर्ट पर, श्रीनगर में मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं बंदhttps://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां