यूपी के सभी स्कूलों में वंदे मातरम गायन होगा अनिवार्य, बोले योगी- राष्ट्र से बड़ा नहीं हो सकता कोई मत या मजहब

On

 

लखनऊ/गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि प्रदेशभर के सभी स्कूलों में‘वंदे मातरम्’ का गायन नियमित व अनिवार्य रूप करना सुनिश्चित किया जाएगा। ‘वंदे मातरम्’ हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। वंदे मातरम में किसी बदलाव का प्रयास सफल नहीं होने दिया जाएगा। वंदे भारतम का विरोध करने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि राष्ट्र से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

सोमवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत रत्न से विभूषित एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में एकता यात्रा के शुभारंभ के मौके पर संबोधित कर रहे थे। लक्ष्मीबाई पार्क में आयोजित सभा में वंदे मातरम में संशोधन और विरोध को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर सीधा प्रहार किया। योगी ने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ भी नहीं, और ‘वंदे मातरम्’ हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। वंदे मातरम का विरोध करने का कोई मतलब नहीं है। राष्ट्र से बढ़कर कुछ भी नहीं है। कुछ लोगों के लिए मत और मजहब ऊपर है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में वंदे मातरम का गायन अनिवार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम का जो मंत्र भारत की आजादी का कारण बना हो, उस मंत्र को भी सांप्रदायिक बताकर कांग्रेस ने उसमें संशोधन करने का प्रयास किया। कांग्रेस ने कहा था कि यह पांच और छह छंद का क्यों पढ़ना है, दो छंद में ही हो इसे पूरा किया जाए। जिस वंदे मातरम को कांग्रेस के 1896-97 के अधिवेशन में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने अपने स्वर में गाया था। वंदे मातरम का 1923 के अधिवेशन में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अली जौहर ने विरोध किया था। उन्होंने वंदे मातरम गाने से इनकार कर दिया था और वंदे मातरम का गान शुरू होते ही अध्यक्ष की कुर्सी से उठकर के चले गए थे। वंदे मातरम का इस प्रकार का विरोध भारत के विभाजन का दुर्भाग्यपूर्ण कारण बना था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अगर उस समय मोहम्मद अली जौहर को अध्यक्ष पद से बेदखल करके वंदे मातरम के माध्यम से भारत की राष्ट्रीयता का सम्मान किया होता तो भारत का विभाजन नहीं हुआ होता। योगी ने कहा कि यह गीत धरती माता की उपासना का गीत है। भारत का ऋषि तो हमेशा सबका आह्वान करता रहा है कि धरती हमारी माता है और हम इसके पुत्र हैं। पुत्र होने के नाते अगर मां के सम्मान में कहीं कोई चुनौती आती है हमारा दायित्व बनता है कि हम उसके खिलाफ खड़े हों। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे हो चुके हैं और इसे बदलने का कोई प्रयास सफल नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति और भाषा के नाम पर बांटने की कोशिश हो रही है। नये जिन्ना को पैदा करने की कोशिश हो रही है। अब भारत में कोई जिन्ना पैदा नहीं होगा। अगर जिन्ना पैदा होता है तो उसे दफन करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों के लिए आज भी भारत की एकता और अखंडता से बढ़कर उनका मत और मजहब बड़ा हो जाता है। उनकी व्यक्तिगत निष्ठा महत्वपूर्ण हो जाती है। वास्तव में ऐसे ही इस तरह के लोग संदेह के दायरे में नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के विरोध का कोई औचित्य नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 1947 में देश के विभाजन का कारण बनी थी। आज अखिल भारतीय स्तर पर वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजन प्रारंभ हुए तो फिर वही विरोध के स्वर फूटना प्रारंभ हो गए। समाजवादी पार्टी के एक सांसद ने फिर से विरोध करना प्रारंभ कर दिया। उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जो भारत की अखंडता के शिल्पी लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती के कार्यक्रम में शामिल में नहीं होते लेकिन जिन्ना को सम्मान देने के किसी कार्यक्रम में शर्मनाक तरीके से शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि आज उग्रवाद, नक्सलवाद, आतंकवाद से लगातार भारत की एकता और अखंडता को चुनौती मिल रही है। जो लोग भारत के राष्ट्रीय महापुरुषों, क्रांतिकारियों का अपमान करते हैं, वह प्रकारांतर में उन अलगाववादी ताकतों के दुस्साहस को बढ़ाने का ही कार्य करते हैं जिनके कारण भारत की एकता और राष्ट्रीयता को चुनौती मिलती है।

 

और पढ़ें कानपुर देहात में परिवहन विभाग का खेल उजागर ! ओवरलोडिंग पर ‘सलेक्टिव’ कार्रवाई का बड़ा खुलासा

 

और पढ़ें मेरठ में विवाहिता की मौत का मामला, पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को किया गिरफ्तार

लेखक के बारे में

नवीनतम

गोवा अग्निकांड में 25 लोगों की मौत की पुष्टि, चश्मदीद बोले- दूर तक दिख रही थीं लाल लपटें

  पणजी। गोवा के पर्यटन क्षेत्र अरपोरा में हुए भीषण अग्निकांड में मृतकों की संख्या 25 तक पहुंच चुकी है। एक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
गोवा अग्निकांड में 25 लोगों की मौत की पुष्टि, चश्मदीद बोले- दूर तक दिख रही थीं लाल लपटें

गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार

गाजियाबाद। जिले के थाना सिहानीगेट पुलिस टीम और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार

गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान है आयुर्वेद, जानें क्या करें, क्या नहीं

  नई दिल्ली। मातृत्व जीवन की सबसे खूबसूरत यात्रा में से एक है। हालांकि, गर्भावस्था का समय बेहद संवेदनशील होता आयुर्वेद...
हेल्थ 
गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान है आयुर्वेद, जानें क्या करें, क्या नहीं

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: टेस्ट और वनडे के बाद टी20 का रोमांच, जानें कब और कहां खेली जाएगी 5 मैचों की सीरीज?

  नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज संपन्न हो चुकी है। टेस्ट सीरीज में टेस्ट...
खेल 
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: टेस्ट और वनडे के बाद टी20 का रोमांच, जानें कब और कहां खेली जाएगी 5 मैचों की सीरीज?

'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले आज, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो

  मुंबई। लंबे इंतजार, ड्रामे, दोस्ती-दुश्मनी और रोमांचक टास्क के बाद सलमान खान के होस्ट लोकप्रिय शो के विजेता का सोशल...
मनोरंजन 
'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले आज, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो

उत्तर प्रदेश

पश्चिम यूपी में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, मेरठ सहित कई जिलों में कोल्डवेव और घने कोहरे का अलर्ट

मेरठ। पश्चिम यूपी के जिलों में अभी तापमान में और गिरावट आने वाली है। मेरठ सहित पपश्चिम यूपी के जिलों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
पश्चिम यूपी में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, मेरठ सहित कई जिलों में कोल्डवेव और घने कोहरे का अलर्ट

इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय मामले में महिला आरक्षी की भूमिका संदिग्ध, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

उरई/जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कुठौंद थाना में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की शुक्रवार रात सर्विस रिवॉल्वर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय मामले में महिला आरक्षी की भूमिका संदिग्ध, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

'न कर्फ्यू है, न दंगा है, उत्तर प्रदेश में सब चंगा है': सीएम योगी का बड़ा बयान, राम मंदिर को बताया दशकों की अनबन का अंत

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में आयोजित हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 में कहा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
'न कर्फ्यू है, न दंगा है, उत्तर प्रदेश में सब चंगा है': सीएम योगी का बड़ा बयान, राम मंदिर को बताया दशकों की अनबन का अंत

एसआईआर में फर्जीवाड़ा: यूपी के रामपुर में पहला केस दर्ज, विदेश में रह रहे बेटों के नाम गलत जानकारी देने पर मां और दो बेटों पर मुकदमा

लखनऊ/रामपुर: उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की गंभीरता के बीच, रामपुर जिले में तथ्यों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
एसआईआर में फर्जीवाड़ा: यूपी के रामपुर में पहला केस दर्ज, विदेश में रह रहे बेटों के नाम गलत जानकारी देने पर मां और दो बेटों पर मुकदमा