CM योगी का लगा जनता दरबार,सुनी लोगों की समस्याएं,बोले-जरूरतमंद को मिलेगा आवास, बिटिया की शादी में भी होगी मदद

On

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जरूरतमंदों को आवास दिलाने, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों की शादी और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के उपचार में आर्थिक सहायता देने का आत्मीय संबल दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है। जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं और पारदर्शिता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें।

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। ध्यान से बात सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए।

जनता दर्शन में एक वृद्ध महिला ने आवास की समस्या बताई। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें सरकार की योजना के तहत आवास दिलाया जाएगा। इसे लेकर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित भी किया। एक महिला ने बिटिया की शादी के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई तो मुख्यमंत्री ने तुरंत मौके पर मौजूद अधिकारियों को विवाह अनुदान योजना का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर: छपार पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार

एक अन्य महिला ने बिजली कनेक्शन में आ रही अड़चन की जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने अफसरों को बिजली कनेक्शन दिलाने के लिए निर्देशित किया। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। सरकार हर समस्या का समाधान करने के लिए संकल्पित है। जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।

और पढ़ें किरतपुर बाइक चोरी कांड का पर्दाफाश: नकब लगाकर बाइक उड़ाने वाला गैंग गिरफ्तार

जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को निर्देश दिया कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें चॉकलेट भी दिया।

और पढ़ें राष्ट्रपति पुतिन ने रूसी तेल खरीदने को लेकर दिया बड़ा ऑफर, बोले- 'भारत के लिए बिना रुकावट जारी रहेगा शिपमेंट'

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर: नशा तस्कर मेहरबान को गिरफ्तार, 7 लाख रुपये कीमत की स्मैक और पिकअप बरामद

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सात लाख रूपये कीमत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नशा तस्कर मेहरबान को गिरफ्तार, 7 लाख रुपये कीमत की स्मैक और पिकअप बरामद

सहारनपुर: धोखाधड़ी के आरोपी मिन्टु सिंह को गिरफ्तार, 3,900 रुपये बरामद

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने धोखाधड़ी की घटना का खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: धोखाधड़ी के आरोपी मिन्टु सिंह को गिरफ्तार, 3,900 रुपये बरामद

मुजफ्फरनगर का वॉलीबॉल चमका देशभर में..69वीं ऑल इंडिया इंटर रेलवे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर मेडल

मुजफ्फरनगर। खेल जगत में मुजफ्फरनगर ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित प्रतिष्ठित...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर का वॉलीबॉल चमका देशभर में..69वीं ऑल इंडिया इंटर रेलवे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर मेडल

सहारनपुर में एसआईआर प्रक्रिया में फर्जी हस्ताक्षर का मामला, रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सहारनपुर। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय डबराल ने एसआईआर/निर्वाचक पुनरीक्षण प्रक्रिया में फर्जी हस्ताक्षर करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में एसआईआर प्रक्रिया में फर्जी हस्ताक्षर का मामला, रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अखिलेश यादव ने एसआईआर पर उठाए सवाल, बोले- दो से तीन करोड़ वोट काटे जाने की साजिश

सहारनपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर मतदाता सूची...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
अखिलेश यादव ने एसआईआर पर उठाए सवाल, बोले- दो से तीन करोड़ वोट काटे जाने की साजिश

उत्तर प्रदेश