पिता की सड़क दुर्घटना में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

On

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेटी की शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब एक पिता शादी का सामान खरीदने जनपद के मुस्करा कस्बा बाइक पर सवार हो आया था। वह थाने के पास बाइक खड़ी किए बैठा था, तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार मौत की नींद सुला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई उपरांत पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुजफ्फरनगर में स्टेडियम निर्माण में 'भ्रष्टाचार' देख आगबबूला हुए डीएम उमेश मिश्रा, जेई की रोकी तरक्की, ठेकेदार की पेमेंट काटने का हंटर ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में स्टेडियम निर्माण में 'भ्रष्टाचार' देख आगबबूला हुए डीएम उमेश मिश्रा, जेई की रोकी तरक्की, ठेकेदार की पेमेंट काटने का हंटर

मुजफ्फरनगर: शिव चौक से अस्पताल तिराहे तक एसपी ने खुद हटवाया अवैध कब्जा; व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: शिव चौक से अस्पताल तिराहे तक एसपी ने खुद हटवाया अवैध कब्जा; व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी

मामला जनपद के मुस्करा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार के पास का है जहां पड़ोसी जनपद महोबा के थाना खरेला क्षेत्र के ग्राम बसौठ निवासी 45 वर्षीय कृषक सिद्धगोपाल पुत्र घंशु अपने एक बीघा खेत में सब्जी बागवानी लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी बेटी कोमल की शादी थी जिसका मंडप था। उसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही थी। परिवार और रिश्तेदारों द्वारा खुशियां मनाई जा रही थी। पिता अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार हो कस्बा मुस्करा बाजार शादी का कुछ सामान लेने आया था। सामान खरीदने के बाद वह बाइक पर बैठा था तभी अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से खड़ी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों तथा पुलिस की मदद से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी में तैनात डाक्टर ने बेटी के पिता सिद्ध गोपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल साथी देवकरण का इलाज किया जा रहा है। इस घटना से बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदल गई। हालांकि इस घटना से परिजनों में रुदन मचा हुआ है।

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण फैलाने वाली पेपर मिलों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': 4 बड़ी मिलों पर प्रशासन का छापा, बॉयलर और प्लांट सील ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में प्रदूषण फैलाने वाली पेपर मिलों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': 4 बड़ी मिलों पर प्रशासन का छापा, बॉयलर और प्लांट सील

मुस्करा थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने सोमवार को बताया कि क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सिद्ध गोपाल कुशवाहा की मौत हो गई है। वहीं उसका भांजा देवकरण (26) पुत्र अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया कि चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश कराई जा रही है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

शेयर बाजार लाल निशान में खुला, मेटल स्टॉक्स पर दबाव

  मुंबई। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 175 अंक इस...
बिज़नेस 
शेयर बाजार लाल निशान में खुला, मेटल स्टॉक्स पर दबाव

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलर करिस

नई दिल्ली। एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलर करिस इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली...
अंतर्राष्ट्रीय  राष्ट्रीय 
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलर करिस

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने कहा- जनहित और सबके लाभ के लिए हो एआई का उपयोग

नई दिल्ली। दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे पांच दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन प्रधानमंत्री...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने कहा- जनहित और सबके लाभ के लिए हो एआई का उपयोग

मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने 'मुठभेड़' में युवक को गोली मारी, दावा- हथियार तस्कर है, परिजन बोले- 5 दिन से पुलिस ने उठा रखा था, ज़िले के नेताओं को भी पता था

मुजफ्फरनगर। जनपद में पुलिस और अपराधियों के बीच टकराव का एक नया मामला सामने आया है, जिसने कानूनी और सियासी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने 'मुठभेड़' में युवक को गोली मारी, दावा- हथियार तस्कर है, परिजन बोले- 5 दिन से पुलिस ने उठा रखा था, ज़िले के  नेताओं को भी पता था

दोस्त ने ही मंगेतर से बना लिए नाजायज संबंध, शादी से 5 दिन पहले ही युवक ने दुखी होकर उठा लिया इतना बड़ा कदम

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां खुशियां मातम में बदल गईं। 21...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
दोस्त ने ही मंगेतर से बना लिए नाजायज संबंध, शादी से 5 दिन पहले ही युवक ने दुखी होकर उठा लिया इतना बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश

झांसी में दबंगई: होटल के एक कमरे में रुकने को लेकर मैनेजर पर बरसाए 40 बेल्ट, 3 गिरफ्तार

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। नवाबाद थाना क्षेत्र के जेल चौराहे के पास...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
झांसी में दबंगई: होटल के एक कमरे में रुकने को लेकर मैनेजर पर बरसाए 40 बेल्ट, 3 गिरफ्तार

कानपुर में जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास; पुलिस ने समय रहते बचाया

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जमीन विवाद से परेशान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास; पुलिस ने समय रहते बचाया

औरैया के बड़ी गूंज गांव में आक्रोश, फसल बर्बादी से भड़के किसान हुए कठोर: करंट वाले तारों के बीच भूखे-प्यासे कैद किए छुट्टा गोवंश

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से मानवता को शर्मसार करने वाली और किसानों की बेबसी को दर्शाने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
औरैया के बड़ी गूंज गांव में आक्रोश, फसल बर्बादी से भड़के किसान हुए कठोर: करंट वाले तारों के बीच भूखे-प्यासे कैद किए छुट्टा गोवंश

सर्वाधिक लोकप्रिय