रामराज: गंगा बैराज में पूजा के दौरान पैर फिसलने से डूबा श्रद्धालु, पुलिस की तत्परता ने बचाई अनमोल जान

बिजनौर निवासी व्यक्ति मछलियों को दाना डालते समय नदी में गिरा; चेकपोस्ट पर तैनात जवानों ने प्राइवेट नाव मंगाकर सुरक्षित बाहर निकाला

मुजफ्फरनगर। जनपद के रामराज थाना क्षेत्र में गंगा बैराज पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पवित्र गंगा नदी के तट पर पूजा-अर्चना और जीव सेवा कर रहे एक श्रद्धालु के लिए पुलिसकर्मी देवदूत बनकर सामने आए। अचानक पैर फिसलने के कारण नदी की लहरों में समा रहे व्यक्ति को पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस साहसिक बचाव कार्य को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के जज्बे को सलाम किया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में भी हड़कंप मच गया था, जिन्हें सुरक्षित सुपुर्दगी मिलने के बाद बड़ी राहत मिली।

मिली जानकारी के अनुसार, बिजनौर जनपद के ग्राम गीतापुर निवासी एक व्यक्ति सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे गंगा बैराज के गेट नंबर 21 पर पूजा-पाठ कर रहे थे। इस दौरान जब वह मछलियों को दाना डालने के लिए नदी के किनारे झुके, तो अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और

मुजफ्फरनगर में  विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

IMG-20260216-WA0013

 होली के बाद कानपुर में रंगों का ऐतिहासिक गंगा मेला शुरू, गलियों में रंग और उल्लास का दिख रहा नजारा ये भी पढ़ें   होली के बाद कानपुर में रंगों का ऐतिहासिक गंगा मेला शुरू, गलियों में रंग और उल्लास का दिख रहा नजारा

वह सीधे गंगा नदी के गहरे पानी में जा गिरे। नदी के तेज बहाव के बीच उन्हें डूबता देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि बैराज चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर उन पर पड़ गई और उन्होंने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

मुजफ्फरनगर-शामली में डेढ़ लाख स्मार्ट मीटरों पर मंडराया संकट; 45 करोड़ डकारने वाले बकायेदारों की कटेगी बिजली ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर-शामली में डेढ़ लाख स्मार्ट मीटरों पर मंडराया संकट; 45 करोड़ डकारने वाले बकायेदारों की कटेगी बिजली

बचाव दल ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल एक प्राइवेट नाव का इंतजाम किया। प्रभारी निरीक्षक रवेन्द्र सिंह यादव के निर्देशन में उप निरीक्षक हरिओम सिंह, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार तथा कांस्टेबल राजकुमार, नितेश कुमार और नितिन कुमार ने अपनी जान की परवाह न करते हुए नदी के बीच नाव ले जाकर डूब रहे सुधाकर रस्तोगी (पुत्र धर्मेन्द्र रस्तोगी) को सकुशल बाहर निकाला। पानी से बाहर निकालने के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार और ढांढस बंधाया गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही सुधाकर के परिजन प्रभाकर रस्तोगी, गौरव आर्य और कपिल आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुधाकर रस्तोगी को उनकी मौजूदगी में परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस टीम का बार-बार आभार व्यक्त किया। क्षेत्र में चर्चा है कि यदि चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी चंद मिनटों की देरी कर देते, तो कोई अप्रिय घटना घट सकती थी। पुलिस की इस तत्परता और जांबाजी की अब हर तरफ सराहना की जा रही है।

Views: 129

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आफताब आलम | मीरापुर प्रतिनिधि Picture

सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में स्थित डीएफसी रेल लाइन पर गुरुवार की शाम एक ओर दर्दनाक हादसा हुआ।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

  नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के अनुसार, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण   अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

मीरापुर। थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। देहरादून से होली...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

  नई दिल्ली। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका   आवेदन...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा के 81 गांवों की जमीन पर बहुमंजिला एवं गगनचुंबी इमारतों के मानचित्र स्वीकृत करने की...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर