आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत
-दस्तावेजों की गहन पड़ताल में जुटी रही टीम
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में छापेमारी कर रही आयकर टीम के एक अधिकारी की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए लालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उनका इलाज किया गया और स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई।
उल्लेखनीय है कि जिले के लालगंज स्तिथ आनन्दा डेयरी प्लांट में तीन दिनों से आयकर की एक सात सदस्यीय टीम छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान टीम के अधिकारी कुमार सौम्य की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत लालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उनका इलाज किया गया। स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक के अनुसार अधिकारी तेज सिरदर्द और बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे थे। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ, जिसके बाद उन्हें वापस भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि जिले के लालगंज नगर के फतेहपुर रोड स्थित कोतवाली गेट के सामने कोल्ड स्टोरेज परिसर में संचालित डेयरी में आयकर विभाग की जांच तीसरे दिन भी लगातार जारी रही। शनिवार को भी विभागीय अधिकारियों की टीम पूरे दिन परिसर में मौजूद रही और वित्तीय अभिलेखों की गहन जांच करती रही।
सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने आनंदा डेयरी से जुड़े आय-व्यय, लेन-देन और स्टॉक से संबंधित कागजातों के साथ-साथ कोल्ड स्टोरेज परिसर में संचालित अन्य इकाइयों के रिकॉर्ड भी खंगाले। विभिन्न फाइलों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।
जांच के मद्देनज़र पूरे परिसर में सख्त निगरानी रखी गई। तीसरे दिन भी मीडिया कर्मियों को भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। केवल दुग्ध परिवहन से जुड़े वाहनों और आवश्यक ट्रांसपोर्ट कर्मियों को ही आने-जाने दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था पहले की तरह कड़ी बनी रही और गेट पर सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे।
जांच के दौरान अवकाश पर गए कुछ कर्मचारियों को उनके घरों से बुलाया गया। उनसे डेयरी और कोल्ड स्टोरेज के संचालन, लेन-देन तथा दस्तावेजों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की गई। कर्मचारियों से अलग-अलग स्तर पर जानकारी ली गई।
आयकर विभाग की ओर से जांच को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां