होली से पहले मेरठ में कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार, 4000 लीटर लहन नष्ट
मेरठ। मेरठ में होली से पहले अवैध कच्ची शराब के खिलाफ खादर में विशेष अभियान चलाया गया है। पुलिस ने अभियान के दौरान अलग—अलग थाना क्षेत्रों में करीब 4000 हजार लीटर कच्ची शराब/लहन नष्ट की है। जिसमें थाना परीक्षितगढ़ पुलिस द्वारा 2500 लीटर अवैध कच्ची शराब लहन नष्ट किया। थाना परीक्षितगढ पुलिस ने खादर क्षेत्र गंगा नदी के किनारे अवैध कच्ची शराब करीब 2500 लीटर लहन व कच्ची भट्टी को नष्ट किया। दूसरा अभियान थाना हस्तिनापुर पुलिस व स्वाट टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई में शराब बनाने के उपकरण व 50 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।
ग्राम मकदूमपुर के जंगल क्षेत्र में दबिश देकर दो अभियुक्तों को अवैध कच्ची शराब बनाने के उपकरण एवं 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिनके नाम दरबारा सिंह पुत्र हाकम सिंह, कर्मवीर पुत्र यशपाल, निवासी वीरनगर नंगला गोसाईं थाना मवाना जनपद मेरठ, उम्र 43 वर्ष है।
तीसरा अभियान थाना हस्तिनापुर व स्वाट टीम देहात की संयुक्त छापेमारी में करीब 2000 लीटर अवैध लहन व शराब की भट्टी नष्ट की गयी।
ग्राम जलालपुर जौरा के जंगल में करीब 2000 लीटर लहन नष्ट किया गया व कच्ची भट्टी आदि नष्ट की गयी। कोई व्यक्ति मौके पर मौजूद नही मिला जिनकी तलाश जारी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां