कानपुर स्कूटी धमाका मामला: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, ACP कोतवाली हटाए गए, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

On
रविता ढांगे Picture

कानपुर। मेस्टन रोड स्थित बिसातखाना बाजार में हुए जोरदार धमाके के बाद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने पुलिसकर्मियों की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। घटना के बाद क्षेत्र में हुई चूक को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस कमिश्नर ने कई पुलिसकर्मियों पर तत्काल प्रभाव से एक्शन लिया है।

लापरवाही बरतने के आरोप में कोतवाली एसीपी आशुतोष कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। वहीं, मूलगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

और पढ़ें सहारनपुर में एनडीपीएस एक्ट में दोषी को 2 वर्ष का कारावास और 20,000 रुपए का जुर्माना

निलंबित किए गए अन्य पुलिसकर्मी हैं:

और पढ़ें मायावती का 70वें जन्मदिन पर 'महा-ऐलान': 2027 में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा; गठबंधन को 'ना', ब्राह्मणों को 'हाँ'

यह था पूरा मामला

मूलगंज थाना क्षेत्र के बिसातखाना बाजार में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दुकानों के बाहर खड़ी एक स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना ज़ोरदार था कि इसकी आवाज़ डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनी गई। विस्फोट के कारण आस-पास की कई दुकानों में दरारें आ गईं। अचानक हुए विस्फोट से बाजार में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए सड़कों पर दौड़ पड़े।

इस घटना में आठ लोग घायल हुए, जिनमें से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें केजीएमयू (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी), लखनऊ रेफर किया गया है।

घटना की सूचना पर पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुँचा और गहन छानबीन की। विस्फोट के कारणों की जांच के लिए लखनऊ से एटीएस को भी बुलाया गया है। टीमें तोड़फोड़ की साजिश समेत अन्य बिंदुओं पर धमाके का कारण जानने में जुटी हैं। देर रात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापे मारकर दुकान संचालक व अन्य समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमाके में क्षतिग्रस्त हुई एक स्कूटी गोविंदनगर निवासी बृजेंद्र रस्तोगी के नाम पर है, जो 31 मार्च 2023 को चोरी हो गई थी। पुलिस बृजेंद्र के बारे में जानकारी जुटा रही है।

धमाके की सूचना पर महापौर प्रमिला पांडेय, पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल, जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर आशुतोष कुमार, डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता मौके पर पहुँचे और लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में विस्फोटक की बजाय पटाखे से धमाका होने का अंदेशा है। हालांकि, घटना के सही कारण का स्पष्ट पता फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर पुलिस को लगा बड़ा झटका: रेप व पॉक्सो के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सजा रद्द

प्रयागराज/मुज़फ्फरनगर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मुज़फ्फरनगर पुलिस और अभियोजन पक्ष को करारा झटका लगा है। न्यायालय ने पुरकाजी थाने में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
मुज़फ्फरनगर पुलिस को लगा बड़ा झटका: रेप व पॉक्सो के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सजा रद्द

राहु नक्षत्र परिवर्तन 2026: 20 जनवरी से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल और उपाय

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक मायावी और प्रभावशाली ग्रह माना गया है। राहु जब भी अपना नक्षत्र बदलते हैं,...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
राहु नक्षत्र परिवर्तन 2026: 20 जनवरी से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल और उपाय

Dc vs RCB: स्मृति मंधाना का तूफान, आरसीबी ने 8 विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला

महिला टी20 लीग के इस मुकाबले ने फैंस के दिल जीत लिए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार खेल दिखाते हुए...
खेल  क्रिकेट 
Dc vs RCB: स्मृति मंधाना का तूफान, आरसीबी ने 8 विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला

नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

उरई। न्यायलय में विचाराधीन नाबालिग से दुष्कर्म व अपहरण के मामले में दोष सिद्ध होने के बाद शनिवार को न्यायधीश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

-दस्तावेजों की गहन पड़ताल में जुटी रही टीमरायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में छापेमारी कर रही आयकर टीम के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

उत्तर प्रदेश

मुज़फ्फरनगर पुलिस को लगा बड़ा झटका: रेप व पॉक्सो के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सजा रद्द

प्रयागराज/मुज़फ्फरनगर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मुज़फ्फरनगर पुलिस और अभियोजन पक्ष को करारा झटका लगा है। न्यायालय ने पुरकाजी थाने में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
मुज़फ्फरनगर पुलिस को लगा बड़ा झटका: रेप व पॉक्सो के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सजा रद्द

नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

उरई। न्यायलय में विचाराधीन नाबालिग से दुष्कर्म व अपहरण के मामले में दोष सिद्ध होने के बाद शनिवार को न्यायधीश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

-दस्तावेजों की गहन पड़ताल में जुटी रही टीमरायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में छापेमारी कर रही आयकर टीम के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

करोड़ों की जीएसटी चोरी के मास्टर माइंड रियासत के बारे में लखनऊ एसआईबी को मिला डाटा

मुरादाबाद। बोगस फर्मों के जरिए लकड़ी की खरीद-फरोख्त दिखाकर 85 लाख की जीएसटी चोरी में मुरादाबाद के विशेष जांच दल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
करोड़ों की जीएसटी चोरी के मास्टर माइंड रियासत के बारे में लखनऊ एसआईबी को मिला डाटा