बलरामपुर: शराब के नशे में तहसील कार्यालय पहुंचे कानूनगो निलंबित, कार्यालय में गिर पड़े थे बेहोश

On

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शासकीय कर्मचारी कानूनगो शराब के नशे धुत होकर रामानुजगंज तहसील कार्यालय पहुंचा। जहां नशे में होने के कारण वह जमीन पर ही गिर पड़ा। किसी तरह उसे रामानुजगंज सौ बिस्तर अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, इस मामले को गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से कानूनगो को निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी अनुसार, शासकीय कर्मचारी का नाम प्रवीण लकड़ा (36 वर्ष) बताया जा रहा है, जो कि रामानुजगंज तहसील कार्यालय में कानूनगो के पद पर पदस्त है। तहसील कार्यालय के कर्मचारियों के अनुसार, कानूनगो प्रवीण अक्सर शराब की नशे में कार्यालय आता था। आज स्थित ज्यादा गंभीर हो गई थी। जिसके कारण तहसील कार्यालय के सामने ही लड़खड़ा कर गिर पड़ा। लोगों की मदद से पहले उसे तहसील कार्यालय के एक कमरे में ले जाया गया उसके बाद वहां से उसे रामानुजगंज सौ बिस्तर अस्पताल भेज दिया गया।

इधर, मामले को गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने कानूनगो प्रवीण कुमार को निलंबित के आदेश दे दिए हैं। आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि, आज शुक्रवार काे तहसील कार्यालय में प्रातः 11.30 बजे सहायक ग्रेड थ्री, प्रभारी लिपिक कानूनगो शाखा तथा नाजीर नायब नाजीर शाखा रामानुजगंज प्रवीण कुमार लकड़ा के द्वारा नशे के हालात में अपने कार्य पर उपस्थित होने एवं अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के कारण प्रथम दृष्टया संलिप्त होने के कारण प्रवीण कुमार लकड़ा, सहायक ग्रेड-03, संलग्न तहसील कार्यालय रामानुजगंज का उक्त कृत्य छ०ग० सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 (1) (2) (3) एवं नियम 23 के विपरीत होने के फलस्वरूप छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के उपनियम (1) क के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। साथ ही निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय) बलरामपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ०ग०) नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में प्रवीण कुमार लकड़ा, सहायक ग्रेड-03 को नियमानुसारं जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

लेखक के बारे में

नवीनतम

पटना मेट्रो से बदल जाएगी राजधानी की रफ्तार: हर 20 मिनट में ट्रेन, किराया सिर्फ 15 से 30 रुपये

Patna Metro Train: पटना वासियों के लंबे इंतजार के बाद अब मेट्रो सेवा हकीकत बनने जा रही है। पटना मेट्रो...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  बिहार 
पटना मेट्रो से बदल जाएगी राजधानी की रफ्तार: हर 20 मिनट में ट्रेन, किराया सिर्फ 15 से 30 रुपये

श्मशानी वैराग्य नहीं, जागरूक जीवन चाहिए: मृत्यु के सत्य को व्यवहार में उतारें

"साथ कुछ नहीं जाता" — यह वाक्य हर कोई जानता है, फिर भी जीवन में ऐसा व्यवहार बहुत कम देखने...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
श्मशानी वैराग्य नहीं, जागरूक जीवन चाहिए: मृत्यु के सत्य को व्यवहार में उतारें

ग्रेटर नोएडा में मिलावटखोर दुकानदारों में मचा हड़कंप, पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे गए

नोएडा। नौरात्र, दशहरा और दीपावली का त्यौहार आते ही कुछ दुकानदार मिलावटी खाद्य वस्तुओं को बेचकर लोगों की सेहत के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में मिलावटखोर दुकानदारों में मचा हड़कंप, पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे गए

दैनिक राशिफल- 14 सिंतबर 2025, रविवार

   मेष - मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 14 सिंतबर 2025, रविवार

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन सुपरमैन के साथ दौड़ी नीली कार, यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक वायरल वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है, जिसमें एक नीली कार अंदर-बाहर यात्रियों से...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन सुपरमैन के साथ दौड़ी नीली कार, यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां

उत्तर प्रदेश

खुला रिश्वतखोरी का खेल: सहारनपुर में पुलिस और खनन माफियाओं का वीडियो वायरल, 9 ट्रकों से वसूले 22 हजार

सहारनपुर। सहारनपुर में एक ओर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी अवैध खनन पर नकेल कसने के दावे कर रहे हैं,...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
खुला रिश्वतखोरी का खेल: सहारनपुर में पुलिस और खनन माफियाओं का वीडियो वायरल, 9 ट्रकों से वसूले 22 हजार

सहारनपुर में डॉ. हिमांशु प्रकरण में ब्राहमण समाज का विरोध, एसएसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

सहारनपुर। ब्राहमण समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने डॉ. हिमांशु शर्मा प्रकरण में एकतरफा कार्रवाई का कड़ा विरोध जताते हुए...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डॉ. हिमांशु प्रकरण में ब्राहमण समाज का विरोध, एसएसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

सहारनपुर में बस चालक की हार्ट अटैक से मौत, परिजन शव ले गए

सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर शनिवार दोपहर बस चालक अय्यूब की हार्ट अटैक से मौत हो गई।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बस चालक की हार्ट अटैक से मौत, परिजन शव ले गए

सहारनपुर में पशु चोर गिरफ्तार, चोरी का भैंसा बरामद

सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने एक शातिर पशु चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पशु चोर गिरफ्तार, चोरी का भैंसा बरामद