सरप्राइज़ का खतरनाक मज़ाक—मोमबत्ती जलाते ही केक में हुआ धमाका, दोस्तों की हरकत पर फूटा गुस्सा
नई दिल्ली।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग दंग रह गए। जन्मदिन पर सरप्राइज़ देने के नाम पर दोस्तों ने ऐसा मजाक किया कि पार्टी का माहौल खुशी से डर में बदल गया। वीडियो में दिख रहा है कि दोस्तों ने बर्थडे केक के अंदर पटाखों की एक लड़ी छिपाकर सेट कर दी थी, ताकि मोमबत्ती जलाते ही धमाका हो।
वीडियो में युवक केक के सामने खड़ा होकर मोमबत्ती जलाने की कोशिश करता है। जैसे ही मोमबत्ती जलती है, अचानक केक के अंदर तेज धमाका होता है और चिंगारियां हर तरफ उड़ने लगती हैं। धमाके से युवक बुरी तरह डरकर पीछे हट जाता है, जबकि कमरे में मौजूद बाकी लोग चीखते हुए भागते दिखाई देते हैं। कुछ सेकंड के इस वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।
बताया जा रहा है कि दोस्तों ने यह मजाक सिर्फ हंसी-मजाक के लिए किया था, लेकिन यह मजाक बेहद खतरनाक साबित हो सकता था। केक के भीतर लड़ी जैसी पटाखे छिपाना न सिर्फ किसी की जान के लिए खतरा बन सकता है, बल्कि बड़ी दुर्घटना का कारण भी बन सकता है। खूब शेयर किए जा रहे इस वीडियो पर लोग नाराज़गी भी जता रहे हैं और ऐसे मजाक को गैरजिम्मेदाराना बता रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां