फतेहपुर में भारी बारिश के कारण कच्चा घर ढहा, तीन की मौत, चार गंभीर घायल
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को लगातार हो रही बारिश के चलते एक कच्चा घर ढहने से दो महिलाओं सहित गृहस्वामी की मौत हो गई है। वही चार लोग घायल हो गये हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अखिलेश यादव का BJP पर हमला, कहा- विधायक पूजा पाल को […]
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को लगातार हो रही बारिश के चलते एक कच्चा घर ढहने से दो महिलाओं सहित गृहस्वामी की मौत हो गई है। वही चार लोग घायल हो गये हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी मुकेश बाजपेई(50) पुत्र स्व. रामसेवक बाजपेई का कच्चा घर ढह गया। जिसके मलवे में दबकर मुकेश बाजपेई, उसकी मां माधुरी देवी(85) की मौके पर मौत हो गई। वही मुकेश की पत्नीरन्नो देवी(50) की जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई है।
मुजफ्फरनगर में सट्टा कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई, ओयो होटल समेत 6.30 करोड़ की संपत्ति कुर्क
जबकि मलवे में दबकर मुकेश वाजपेई की पुत्री कामिनी देवी (13), पुत्री क्षमता देवी (22), पुत्री प्रकाशनी देवी (15) तथा पुत्र प्रखर(11) गंभीर घायल हो गए। घर ढहने की घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।
मुजफ्फरनगर: खुब्बापुर में चोरों ने ट्रांसफार्मर से 400 मीटर विद्युत लाइन उड़ाई, किसानों की सिंचाई ठप
घटना के बारे में गांव के रहने वाले भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल, ग्राम प्रधान राहुल पटेल, गांव के ही ज्ञानेंद्र पटेल व सौरभ सिंह ने बताया कि सोमवार की भोर पहर अचानक कच्चा घर ढह गया जिसके चलते तीन लोगों की मौत हो गई है और चार लोग गंभीर घायल हुए हैं।
पत्नी के बाद बीएसएफ जवान ने मासूम बेटे संग गंगा में लगाई थी छलांग, तीसरे दिन भी सुराग नहीं
घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक मुकेश बाजपेई, मां माधुरी देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !