यूपी सरकार ने घोषित कर दिया गन्ना मूल्य , कैबिनेट मीटिंग अब लखनऊ से बाहर भी होगी
लखनऊ -हाल में संपन्न ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस-23) को उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को शिखर पर ले जाने में सहायक बताते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी मंत्रियों को अब अपने सम्बंधित विभागों को मिले औद्योगिक निवेश प्रस्तावों की समीक्षा करने की जरूरत है ताकि अगले छह महीने में निवेश प्रस्तावों को धरातल […]
लखनऊ -हाल में संपन्न ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस-23) को उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को शिखर पर ले जाने में सहायक बताते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी मंत्रियों को अब अपने सम्बंधित विभागों को मिले औद्योगिक निवेश प्रस्तावों की समीक्षा करने की जरूरत है ताकि अगले छह महीने में निवेश प्रस्तावों को धरातल में उतारते हुये ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा सके।
श्री योगी ने मंगलवार को यहां मंत्रिमंडल की बैठक में कहा कि 33 लाख 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के औद्योगिक निवेश वाली इस इन्वेस्टर्स समिट ने देश में एक रिकॉर्ड बनाया है। बुंदेलखंड और पूर्वांचल जैसे विकास में पिछड़े क्षेत्रों में रिकॉर्ड औद्योगिक निवेश आया है। समिट की यह सफलता उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का मार्ग प्रशस्त करने वाली होगी।
श्री योगी ने कहा कि विधानमंडल के बजट सत्र से पहले सभी मंत्री अपने प्रभार के जिलो में जायें और जनप्रतिनिधियों के साथ उद्यमियों, व्यापारी वर्ग, युवाओं से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश के आर्थिक उत्थान के बारे में बतायें। लोगों को बताया जाए कि यह समिट किस प्रकार उत्तर प्रदेश को देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनाने वाला है। युवाओं के लिए सृजित हो रहे नौकरी-रोजगार के मौके के बारे में उन्हें जानकारी दें।
उन्होने कहा कि सभी मंत्री अपने सम्बंधित विभागों को प्राप्त औद्योगिक निवेश प्रस्तावों की तत्काल समीक्षा करें। हमें अगले छह माह की अवधि में एक बड़ी संख्या में निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारते हुए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन करना है। औद्योगिक विकास विभाग, इन्वेस्ट यूपी से आवश्यकतानुसार सहयोग लें।
उन्होने कहा कि जीआईएस-23 और जी-20 के सफल आयोजन में मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों की बड़ी भूमिका रही। एक बेहतर टीमवर्क के साथ सभी ने काम किया। स्थानीय जनता ने सकारात्मक भाव के साथ सहयोग किया। यह दोनों कार्यक्रम अनुशासन और सुशासन के प्रतिबिंब बने हैं। इन सफल आयोजनों ने पूरी दुनिया में एक नए उत्तर प्रदेश को पहचान दी है। इसके लिए पूरा प्रदेश बधाई का पात्र है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां