देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है यूपी: आनंदीबेन

On
School Ad

लखनऊ – उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार जनआंकाक्षाओं पर खरी उतरी है और राज्य को विकास की पटरी पर दौड़ाने में सफल रही है। यही कारण है कि भारत के विकास का इंजन उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। […]

लखनऊ – उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार जनआंकाक्षाओं पर खरी उतरी है और राज्य को विकास की पटरी पर दौड़ाने में सफल रही है। यही कारण है कि भारत के विकास का इंजन उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

राज्य विधानमंडल के वर्ष 2023 के पहले सत्र के लिये दोनो सदनो के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुये श्रीमती पटेल ने सोमवार को कहा कि भाजपा सरकार जन समस्यायों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिये संवेदनशील है। जनसमस्यायों के त्वरित निस्तारण में आईजीआरएस प्रणाली और सीएम हेल्पलाइन कारगर साबित हुयी है जिसके जरिये 3.97 करोड़ मामलों में से 3.93 करोड़ का निस्तारण निश्चित समय सीमा पर किया जा चुका है।

मुजफ्फरनगर: डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में लिपिक की सेवा समाप्ति पर उबाल; कर्मचारी संगठनों का धरना, शिक्षक संघ ने भी दिया समर्थन ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: डी.ए.वी. इंटर कॉलेज में लिपिक की सेवा समाप्ति पर उबाल; कर्मचारी संगठनों का धरना, शिक्षक संघ ने भी दिया समर्थन

समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सदस्यों की नारेबाजी और विपक्ष के भारी हंगामें के बीच अभिभाषण को जारी रखते हुये उन्होने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता भारत के लिये गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में होने वाली 200 से अधिक बैठकों में 11 बैठको की मेजबानी का अवसर उत्तर प्रदेश के चार शहरों को मिला जो प्रदेश के विकास,बुनियादी ढांचे तथा संस्कृति और विरासत को वैश्विक समुदाय के सामने पेश करने का अवसर होगा।

प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को योगी सरकार की बड़ी राहत: 'नेगेटिव बैलेंस' पर भी नहीं कटेगी बिजली; जानें नई छूट के नियम ये भी पढ़ें  प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को योगी सरकार की बड़ी राहत: 'नेगेटिव बैलेंस' पर भी नहीं कटेगी बिजली; जानें नई छूट के नियम

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा समेत अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और ‘राज्यपाल वापस जाओ’ के नारे लगाये। हंगामा कर रहे सदस्य लाल और काले रंग की तख्तियों को लहरा रहे थे जिनमें सरकार विरोधी स्लोगन लिखे हुये थे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदस्यों से शांत होकर राज्यपाल का अभिभाषण सुनने की अपील की जिसे नजरअंदाज कर दिया गया। भारी हंगामे के बीच करीब 50 मिनट में राज्यपाल ने 50 पन्ने का अभिभाषण पढ़ा।

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर की जनता ने चुना अपना 'दमदार' सांसद; चंदन चौहान ने मारी बाजी, भारतेंदु सिंह भी रहे चर्चा में ! ये भी पढ़ें  रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर की जनता ने चुना अपना 'दमदार' सांसद; चंदन चौहान ने मारी बाजी, भारतेंदु सिंह भी रहे चर्चा में !

श्रीमती पटेल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को 2027 तक पांच ट्रिलियन डालर के लक्ष्य की प्राप्ति में उत्तर प्रदेश अहम भूमिका निभा रहा है और राज्य की योगी सरकार प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में नियोजित प्रयास कर रही है। सरकार ने बिजनेस एक्शन रिफार्म एक्शन प्लान के अंतर्गत 600 से अधिक सुधार लागू किये है। सिंगल विंडो पोर्टल निवेश मित्र के जरिये उद्यमियों को 400 से अधिक आनलाइन सेवाये प्रदान की जा रही हैं।

उन्होने कहा कि हाल ही में संपन्न ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में 33 लाख 50 हजार करोड़ रूपये से अधिक निवेश प्रस्ताव प्रदेश के विकास को एक नया आयाम देंगे जिससे 94 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। योगी सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि उत्तर प्रदेश केन्द्र की योजनाओं के क्रियान्वयन में देश में पहले नंबर पर है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में त्वरित परिवहन की दिशा में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के तत्वावधान में कई एक्सप्रेसवेज का निर्माण किया जा रहा है। जिससे एक्सप्रेसवेज के दोनो ओर औद्योगिक और व्यवसायिक गतिविधियां तेज होंगी।

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश डिफेंस इंड्रस्ट्रियल कारीडोर के अंतर्गत अलीगढ़,आगरा,झांसी,चित्रकूट,कानपुर और लखनऊ नोड्स में रक्षा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 21 में करीब एक हजार एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी का निर्माण प्रक्रियाधीन है जिसमें दस हजार करोड़ से अधिक के निवेश की संभावना है।

श्रीमती पटेल ने कहा कि 2017 में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद अब तक 118 ब्लाक मुख्यालयों तथा 26 तहसील मुख्यालयों को 2-2 लेन के संपर्क मार्गो से जोड़ा जा चुका है। इसके अलावा सात अंतर्राष्ट्रीय सीमा के तथा 68 अंर्तराज्यीय मार्गो को दो लेन मे चौडा किया गया है।

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों—चैत्र नवरात्र, अलविदा की नमाज और ईद-उल-फितर—के मद्देनजर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र के गोपनीय पत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

बद्रीनाथ-केदारनाथ में मुस्लिम-ईसाई प्रवेश: BKTC अध्यक्ष अजेय अजय ने बताईं शर्तें..कहा— गैर-हिंदुओं को पहले लिखित में देनी होगी सनातन में आस्था

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध चारधाम (बद्रीनाथ और केकेदारनाथ) में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर चल रही लंबी बहस के बीच बद्रीनाथ-केदारनाथ...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
बद्रीनाथ-केदारनाथ में मुस्लिम-ईसाई प्रवेश: BKTC अध्यक्ष अजेय अजय ने बताईं शर्तें..कहा— गैर-हिंदुओं को पहले लिखित में देनी होगी सनातन में आस्था

एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

वाराणसी/चंदौल)। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ की टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को जनपद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

मुजफ्फरनगर: छतेला गांव में रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन की हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के अंतर्गत गांव छतेला में बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: छतेला गांव में रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों—चैत्र नवरात्र, अलविदा की नमाज और ईद-उल-फितर—के मद्देनजर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र के गोपनीय पत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

वाराणसी/चंदौल)। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ की टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को जनपद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

मुरादाबाद में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक: ईदगाह में दो चरणो में अदा होगी नमाज

मुरादाबाद। आगामी त्योहारों—नवरात्र और ईद-उल-फितर—को लेकर मुरादाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बुधवार को पंचायत भवन सभागार में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक: ईदगाह में दो चरणो में अदा होगी नमाज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम