ब्रज क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर: सीएम योगी ने दी 300 करोड़ की परियोजनाओं को हरी झंडी, मथुरा-वृंदावन में अब दौड़ेंगे क्रूज

आस्था और आधुनिकता का संगम: ब्रज तीर्थ विकास परिषद की आठवीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

वृंदावन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में लगभग 300 करोड़ रुपये के कार्यों को अनुमोदित किया गया। बैठक में ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास, तीर्थ स्थलों के संरक्षण तथा श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ब्रज तीर्थ विकास परिषद की आठवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश सरकार ब्रज क्षेत्र की आध्यात्मिक परंपरा और श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए इसके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जहां सीएम ने ब्रज क्षेत्र के समग्र विकास, तीर्थ स्थलों के संरक्षण तथा श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार के महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। वहीं बैठक के दौरान उन्होंने 'डोनेशन मैनेजमेंट डिजिटल सिस्टम' का भी शुभारंभ किया।

अमरोहा में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित ये भी पढ़ें  अमरोहा में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

आस्था के साथ आधुनिक सुविधाओं पर जोर
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि 84 कोस परिक्रमा मार्ग के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अनुमोदित बजट में कोई कटौती न हो और कार्य समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतरें। स्वच्छता, सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत का संवर्धन ही सरकार का मुख्य ध्येय है।

मेरठ: करोड़पति ठग गिरोह का भंडाफोड़, फर्जी आरटीजीएस के खेल में चार गिरफ्तार, 80 लाख के जेवर बरामद ये भी पढ़ें  मेरठ: करोड़पति ठग गिरोह का भंडाफोड़, फर्जी आरटीजीएस के खेल में चार गिरफ्तार, 80 लाख के जेवर बरामद

प्रमुख विकास कार्य और परियोजनाओं के निर्णय
बैठक में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 
परिवहन में क्रांति: मथुरा-वृंदावन के बीच 11.80 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक को फोरलेन मार्ग में तब्दील किया जाएगा। वहीं 'पॉड रैपिड ट्रांजिट सिस्टम' की व्यवहारिकता का अध्ययन करने के निर्देश दिए गए हैं।
जलमार्ग और क्रूज सेवा: मथुरा से वृंदावन के बीच यमुना रिवर फ्रंट विकसित कर क्रूज और नौका संचालन की योजना पर सहमति बनी है, जो पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण होगा।
पीपीपी मॉडल: मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन में पार्किंग और अन्य जनसुविधाओं को निजी-सार्वजनिक भागीदारी मॉडल पर विकसित किया जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण: ब्रज के 36 वनों का इको-रेस्टोरेशन किया जाएगा। इसके अलावा अजीजपुर में प्रस्तावित 'वाटर म्यूजियम' और यमुना प्रदूषण नियंत्रण के लिए एसटीपी  व पंपिंग स्टेशनों के निर्माण में तेजी लाने को कहा गया है।

मुरादाबाद में गोदाम से एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने पर शिव सैनिकों का प्रदर्शन, टेम्पटेशन ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की मांग ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में गोदाम से एक्सपायर्ड उत्पाद मिलने पर शिव सैनिकों का प्रदर्शन, टेम्पटेशन ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बोर्ड की बैठक में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक ओम प्रकाश सिंह, योगेश नौहवार, पूरन प्रकाश, मेघश्याम सिंह, राजेश चौधरी, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, प्रमुख सचिव पर्यटन अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव वन वी. हेकाली झिमोली, प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान, एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, विधि सलाहकार राजेश सिंह, निदेशक आवास बंधु एवं सचिव आवास शहरी नियोजन डॉ. बलकार सिंह, आयुक्त परिवहन किंजल सिंह, सचिव नगर विकास अनुज झा, सचिव वित्त भवानी सिंह खगरौत, सीईओ यीडा राकेश कुमार सिंह, डीआईजी आगरा शैलेश पाण्डेय, जिलाधिकारी सी.पी. सिंह तथा एसएसपी श्लोक कुमार उपस्थित रहे।

 

Views: 32

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर किरेन रिजिजू का कड़ा रुख, बोले-पछताएगी कांग्रेस

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग सोमवार से शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर किरेन रिजिजू का कड़ा रुख, बोले-पछताएगी कांग्रेस

देहरादूनः मोतीचूर फ्लाईओवर के पास बस समेत कई वाहन आग की चपेट में, 2 की मौत, 9 घायल

देहरादून। उत्तराखंड के जनपद देहरादून के थाना रायवाला क्षेत्र अंतर्गत मोतीचूर फ्लाईओवर पर रविवार रात हुए हादसे में दो लोगों...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादूनः मोतीचूर फ्लाईओवर के पास बस समेत कई वाहन आग की चपेट में, 2 की मौत, 9 घायल

राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में बंगाल सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मांगी गई स्पष्टीकरण रिपोर्ट का जवाब भेज दिया है। यह स्पष्टीकरण...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में बंगाल सरकार ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के Deoria में एक बारात के दौरान खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। घटना कसया रोड...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

   कानपुर। उत्तर प्रदेश के Kanpur से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मंदिर के महंत की...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

उत्तर प्रदेश

देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के Deoria में एक बारात के दौरान खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। घटना कसया रोड...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

   कानपुर। उत्तर प्रदेश के Kanpur से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मंदिर के महंत की...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

मेरठ: मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी युवक पर वारदात का शक

मेरठ। मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी की घटना से हड़कंप मच...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मुर्गा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी युवक पर वारदात का शक

बंद बुढ़वल चीनी मिल को दोबारा चलाने की उठी मांग, किसानों ने सरकार को घेरा

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जनपद की बंद पड़ी बुढ़वल चीनी मिल की सुरक्षा व तैनात कर्मचारियों पर हर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बंद बुढ़वल चीनी मिल को दोबारा चलाने की उठी मांग, किसानों ने सरकार को घेरा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव