मेरठ में रिश्वतखोर संविदा बिजलीकर्मी गिरफ्तार, मीटर उतारने के नाम पर मांगे थे छह हजार रुपये

School Ad

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन की टीम ने लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र से एक संविदा बिजलीकर्मी को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी कर्मचारी की पहचान सरफराज पुत्र अब्दुल वाहिद के रूप में हुई है, जो किदवई नगर का निवासी है और बिजली विभाग में संविदा पर तैनात है.

घटना के अनुसार, पीड़ित शारिक अंसारी को अपने घर का बिजली मीटर बदलवाना था. शारिक ने बताया कि उन्होंने इसके लिए जेलचुंगी पर पचास रुपये की रसीद भी कटवाई थी और कई दफ्तरों के चक्कर काटे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ. जब वे विकास नगर बिजलीघर पहुंचे, तो वहां उनकी मुलाकात लाइनमैन सरफराज से हुई. सरफराज ने मीटर उतारने और रसीद देने के बदले पहले साढ़े तेरह हजार रुपये की मांग की, लेकिन बाद में सौदा छह हजार रुपये में तय हुआ.

सहारनपुर: अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने पत्नी-बेटी को बनाया बंधक, तमंचे की नोक पर हजारों की लूट ये भी पढ़ें  सहारनपुर: अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने पत्नी-बेटी को बनाया बंधक, तमंचे की नोक पर हजारों की लूट

भ्रष्टाचार से तंग आकर शारिक ने एंटी करप्शन ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई. योजना के अनुसार, बुधवार को जैसे ही शारिक ने बिजलीघर में सरफराज को छह हजार रुपये नकद दिए, वहां पहले से मौजूद एंटी करप्शन की टीम के सदस्यों कैलाश, केपी सिंह और नरेंद्र ने उसे दबोच लिया. आरोपी के पास से रिश्वत के पैसे भी बरामद कर लिए गए हैं.

सहारनपुर में पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 53.6 लाख ये भी पढ़ें  सहारनपुर में पुलिस ने 268 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 53.6 लाख

कार्यवाही के दौरान मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों ने सरफराज का बचाव करते हुए उसे गलत फंसाए जाने का दावा किया. हालांकि, एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर नौचंदी थाने में उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है.

हापुड़: खेत से घर लौटते समय युवती लापता, गाजियाबाद के युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  हापुड़: खेत से घर लौटते समय युवती लापता, गाजियाबाद के युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

Views: 34

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुरादाबाद में गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो तस्कर घायल

मुरादाबाद में गौतस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो तस्कर घायल

बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के करीब युवक पकड़ा गया, पिस्टल साथ थी; करणी सेना ने दी थी चेतावनी

   बाराबंकी। बाराबंकी के बडेल मैदान में आयोजित आजाद समाज पार्टी के स्थापना दिवस और मान्यवर कांशीराम की जयंती समारोह के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के करीब युवक पकड़ा गया, पिस्टल साथ थी; करणी सेना ने दी थी चेतावनी

आईएएस अभिषेक प्रकाश को मिली नई जिम्मेदारी, बाबा रामदेव ने मैनपुरी से साधा अमेरिका पर निशाना

   लखनऊ/मैनपुरी। उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक गलियारों और सामाजिक मंचों से आज दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। एक ओर जहां...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
आईएएस अभिषेक प्रकाश को मिली नई जिम्मेदारी, बाबा रामदेव ने मैनपुरी से साधा अमेरिका पर निशाना

कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; परिजनों को 25 लाख मुआवजा

   कटक। ओडिशा के कटक स्थित राज्य के सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र, श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SCB) में रविवार...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; परिजनों को 25 लाख मुआवजा

टीएमयू के ‘रॉक ऑन’ में गायक बादशाह का जलवा, हजारों युवाओं पर छाई संगीत की बादशाहत

मुरादाबाद स्थित Teerthanker Mahaveer University में आयोजित दीक्षांत समारोह–2026 के दूसरे दिन ‘रॉक ऑन’ कार्यक्रम में प्रसिद्ध रैप गायक Badshah...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू के ‘रॉक ऑन’ में गायक बादशाह का जलवा, हजारों युवाओं पर छाई संगीत की बादशाहत

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो तस्कर घायल

मुरादाबाद में गौतस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो तस्कर घायल

बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के करीब युवक पकड़ा गया, पिस्टल साथ थी; करणी सेना ने दी थी चेतावनी

   बाराबंकी। बाराबंकी के बडेल मैदान में आयोजित आजाद समाज पार्टी के स्थापना दिवस और मान्यवर कांशीराम की जयंती समारोह के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के करीब युवक पकड़ा गया, पिस्टल साथ थी; करणी सेना ने दी थी चेतावनी

आईएएस अभिषेक प्रकाश को मिली नई जिम्मेदारी, बाबा रामदेव ने मैनपुरी से साधा अमेरिका पर निशाना

   लखनऊ/मैनपुरी। उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक गलियारों और सामाजिक मंचों से आज दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। एक ओर जहां...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
आईएएस अभिषेक प्रकाश को मिली नई जिम्मेदारी, बाबा रामदेव ने मैनपुरी से साधा अमेरिका पर निशाना

टीएमयू के ‘रॉक ऑन’ में गायक बादशाह का जलवा, हजारों युवाओं पर छाई संगीत की बादशाहत

मुरादाबाद स्थित Teerthanker Mahaveer University में आयोजित दीक्षांत समारोह–2026 के दूसरे दिन ‘रॉक ऑन’ कार्यक्रम में प्रसिद्ध रैप गायक Badshah...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू के ‘रॉक ऑन’ में गायक बादशाह का जलवा, हजारों युवाओं पर छाई संगीत की बादशाहत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम