SSC MTS परीक्षा में सेंधमारी: मेरठ और उत्तराखंड STF ने दो शातिर नकल माफियाओं को दबोचा

मेरठ। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) परीक्षा की शुचिता भंग करने की कोशिश को मेरठ एसटीएफ और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नाकाम कर दिया है। 4 फरवरी से चल रही इस ऑनलाइन परीक्षा में कंप्यूटर हैकिंग के जरिए नकल कराने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई देहरादून स्थित एक डिजिटल परीक्षा केंद्र पर छापेमारी के दौरान की गई।

प्रॉक्सी सर्वर और रिमोट एक्सेस का 'खेल'

अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर बड़ा हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम की शर्तों को बताया 'अतार्किक' ये भी पढ़ें  अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर बड़ा हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम की शर्तों को बताया 'अतार्किक'

जांच में सामने आया कि आरोपी एड्यूक्विटी कंपनी द्वारा संचालित महादेव डिजिटल जोन देहरादून में मास्टर कंप्यूटर लगाकर सिस्टम को हैक कर रहे थे। ये शातिर अपराधी लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) में सेंधमारी कर प्रॉक्सी सर्वर सेटअप तैयार करते थे। इसके बाद रिमोट एक्सेस के माध्यम से केंद्र के बाहर बैठे सॉल्वर छात्रों के कंप्यूटर स्क्रीन को नियंत्रित कर प्रश्नपत्र हल कर रहे थे।

बुलंदशहर में जीएसटी विभाग का 'महा-छापा', हार्डवेयर की दुकान पर पांच टीमों की संयुक्त कार्रवाई; रिकॉर्ड कब्जे में ये भी पढ़ें  बुलंदशहर में जीएसटी विभाग का 'महा-छापा', हार्डवेयर की दुकान पर पांच टीमों की संयुक्त कार्रवाई; रिकॉर्ड कब्जे में

यूपी और उत्तराखंड के रहने वाले हैं आरोपी

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 1.57 करोड़ मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद ये भी पढ़ें  बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 1.57 करोड़ मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पहला नीतिकश कुमार है, जो उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का रहने वाला है। दूसरा आरोपी भास्कर नैथानी देहरादून के सरस्वतीपुरम का निवासी है। इनके पास से पुलिस ने 4 मोबाइल फोन, 2 हाई-टेक लैपटॉप और इंटरनेट राउटर बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे मोटे मुनाफे के बदले अभ्यर्थियों को पास कराने का ठेका लेते थे।

तकनीकी साक्ष्यों की जांच जारी

एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि यह एक संगठित नेटवर्क है जिसके तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब उन अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर रही है जो इन आरोपियों के संपर्क में थे। बरामद लैपटॉप और मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि रिमोट एक्सेस के लिए इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर और लॉग डिटेल्स की जानकारी जुटाई जा सके। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Views: 52

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'?

शामली। कैराना लोकसभा सीट की सियासत एक बार फिर 'रॉयल बुलेटिन' के डिजिटल मंच पर गरमाने वाली है। 2024 के...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'?

मुजफ्फरनगर: अपराजिता आर्यन होंगी जानसठ की नई उप जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर (जानसठ)। तहसील जानसठ में लंबित मुकदमों के निस्तारण और न्यायिक कार्यों में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: अपराजिता आर्यन होंगी जानसठ की नई उप जिलाधिकारी

रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'अपनों' के बीच घिरे रहने वाले राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 15 साल...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव