पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के भाई का बीमारी के चलते निधन
मेरठ। पूर्व मंत्री हाजी याकूब के भाई हाजी फारुख का बीमारी के चलते निधन हो गया। हाजी फारुख काफी समय से बीमार चल रहे थे। चार दिन पहले तबीयत अधिक खराब होने पर परिवार के लोग उन्हें घर ले आए थे। हाजी फारुख की 55 साल के थे। वह चारों भाइयों में सबसे छोटे थे। […]
मेरठ। पूर्व मंत्री हाजी याकूब के भाई हाजी फारुख का बीमारी के चलते निधन हो गया। हाजी फारुख काफी समय से बीमार चल रहे थे। चार दिन पहले तबीयत अधिक खराब होने पर परिवार के लोग उन्हें घर ले आए थे। हाजी फारुख की 55 साल के थे। वह चारों भाइयों में सबसे छोटे थे। दो बार हाजी फारुख जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके थे लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
हाजी फारूक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हाजी फारुख के बेटे ने बताया कि काफी दिन से बीमार होने की वजह से अस्पताल में आईसीयू में रखा गया था। डॉक्टर के जवाब देने पर चार दिन पहले उन्हें घर लाया गया था फिलहाल उनका घर पर उपचार चल रहा था। उनका कहना है कि याकूब के जेल जाने के बाद फारुख की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी।
31 मार्च 2022 को पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे इमरान, फिरोज और पत्नी शमजिदा समेत 17 लोगों पर खरखौदा थाने में मुकदमा हुआ था। आरोप था कि खरखौदा के अलीपुर स्थित अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लि.में बिना अनुमति के मीट पैकेजिंग और प्रोसेसिंग का धंधा चल रहा था। पुलिस ने इस मामले मे याकूब कुरैशी उसके दोनों बेटों को जेल भेज दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां