मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं ने भूनी टोल प्लाजा पर जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री और राकेश टिकैत का किया भव्य स्वागत

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने भूनी टोल प्लाजा पर जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी और भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का जोरदार स्वागत किया। “सहारनपुर में खौफनाक वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका के पति को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट” मेरठ जिले के भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों […]
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने भूनी टोल प्लाजा पर जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी और भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का जोरदार स्वागत किया।
मेरठ जिले के भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों की गाड़ियों का काफिला भूनी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुआ। उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी मुजफ्फरनगर स्थित किसान भवन सिसौली में माता बलजोरी देवी अन्नपूर्णा कक्ष के भूमि पूजन में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। वे दिल्ली से राकेश टिकैत के साथ भूनी टोल प्लाजा पहुंचे, जहाँ पहले से ही जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
मुजफ्फरनगर परिक्रमा एक- रामलीला टिल्ला और हनुमान पुरी, जाने क्या है जनता की राय !
कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उप मुख्यमंत्री और राकेश टिकैत का स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी को किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति भेंट की गई और फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ मिलकर “जय जवान जय किसान” के नारे लगाए।
राकेश टिकैत ने सभी से गाड़ियों को संयमित गति से चलाने और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के साथ मेजर चिंदौड़ी, हर्ष, सनी प्रधान, अनूप यादव, सत्येंद्र तालियान, देशपाल, मोनू टिकरी, कपिल और इकराम आदि प्रमुख कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !