मेरठ में निर्माण श्रमिकों की बेटियों की शादी पर अब मिलेगी 65 हजार की सहायता राशि

On

मेरठ। श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता में बढोतरी की गई है। ये जानकारी सहायक श्रमायुक्त मेरठ अवधेश कुमार वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह हेतु कन्या विवाह सहायता योजना संचालित की जा रही है। बोर्ड द्वारा अपनी अधिसूचना 13 अक्टूबर 2025 द्वारा कन्या विवाह सहायता योजना की धनराशि बढ़ा दी गयी है।

 

और पढ़ें मुरादाबाद में करवाचौथ-दिवाली उत्सव में विजई क्लब के सदस्यों ने बटोरे पुरस्कार, अध्यक्षा नेहा मेहरोत्रा ने दी सभी को बधाई

और पढ़ें सीएम योगी बोले -अगर लौह पुरुष न होते तो भारत आज इतने मज़बूत रूप में एक नहीं होता

पूर्व में पंजीकृत एवं पात्र निर्माण श्रमिकों को उनकी पुत्री अथवा पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक के स्वयं के विवाह हेतु रू0 55 हजार रुपये बोर्ड द्वारा दी जाती थी। जिसे बढ़ाकर 65 हजार रुपये कर दिया गया है। इसी प्रकार पूर्व में अन्तर्जातीय विवाह हेतु 61 हजार रुपये प्रदान की जाती थी जिसे बढाकर 75 हजार रुपये कर दी गयी है। सामूहिक विवाह हेतु पूर्व में 65 हजार रुपये के साथ वर एवं वधु की पोशाक कय हेतु  10 हजार रुपये दिये जाते थे। जिसके स्थान पर धनराशि को बढाकर 85 हजार रुपये कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त 15 हजार रुपये प्रति जोडे की दर से सामूहिक विवाह के आयोजन पर व्यय की अनुमति दी गयी है। उपरोक्त लाभ पंजीकृत निर्माण श्रमिक की दो पुत्रियों हेतु अनुमन्य है।

और पढ़ें औरैया में चौंकाने वाली घटना: पुलिस की जीप में बैठकर युवती ने पुलिस की टोपी पहनकर बनाई Instagram Reel

 

उन्होने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिक को विवाह सम्पन्न होने के छह माह के भीतर समस्त आवश्यक अभिलेखों सहित जनसेवा केन्द्र/बोर्ड की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सामूहिक विवाह हेतु निर्धारित तिथि से 15 दिन पूर्व आवेदन ऑनलाइन किया जा सकेगा। उपरोक्त हितलाभ के लिये पंजीकृत निर्माण श्रमिक की पुत्री का आधार प्रमाणीकरण कराया जाना आवश्यक होगा तथा सामूहिक विवाह के अतिरिक्त अन्य प्रकार के विवाह प्रकरणों में सम्बन्धित रजिस्ट्री कार्यालय से विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी।

 

पंजीकृत श्रमिक द्वारा इस आशय का शपथ पत्र दिया जाना अनिवार्य होगा, कि वह योजना की पात्रता की शर्तों को पूरा करता है तथा उसके द्वारा तथ्यों को दुर्व्यपदेशन द्वारा या उन्हें छिपाकर या कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया जा रहा है एवं पंजीकृत श्रमिक द्वारा राज्य अथवा केन्द्र सरकार के अधीन संचालित समान प्रकार की योजना में हितलाभ प्राप्त नहीं किया गया है। प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच में पात्र पाये जाने पर निर्माण श्रमिक को उपरोक्तानुसार लाभ दिया जायेगा। योजना के अन्तर्गत उक्त संशोधन अधिसूचना की दिनांक 13 अक्टूबर 2025 से प्रभावी है।



 

 

 
 

लेखक के बारे में

नवीनतम

प्रयागराज में बेकाबू कार ने छीनी बुजुर्ग की जान, छह घायल - दिवाली की खरीदारी में मचा कोहराम

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर मोहल्ले में एक बेकाबू कार की टक्कर...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में बेकाबू कार ने छीनी बुजुर्ग की जान, छह घायल - दिवाली की खरीदारी में मचा कोहराम

दीपावली के बाद आयुर्वेदिक डिटॉक्स से पाएं ताजगी और ऊर्जा

त्योहारों की रौनक और मिठाइयों की मिठास का आनंद हर किसी को लुभाता है, लेकिन इसके बाद हमारा शरीर और...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
दीपावली के बाद आयुर्वेदिक डिटॉक्स से पाएं ताजगी और ऊर्जा

मेरठ पुलिस ने पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार, जघन्य अपराधियों के सत्यापन अभियान की बड़ी कार्रवाई

मेरठ। थाना सरूरपुर पुलिस ने जघन्य अपराधियों के सत्यापन अभियान के अन्तर्गत पांच बदमाशों के विरूद्ध कार्रवाई की है। जघन्य...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार, जघन्य अपराधियों के सत्यापन अभियान की बड़ी कार्रवाई

नोएडा पुलिस की कार्रवाई: गांजा तस्कर, तमंचा धारक और मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। गौतमबुद्व नगर कमिश्नरेट पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसमें थाना फेस-वन पुलिस ने एक अभियुक्त से...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस की कार्रवाई: गांजा तस्कर, तमंचा धारक और मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन शस्त्र: मेरठ पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 18 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

मेरठ। ऑपरेशन शस्त्र के अंतर्गत थाना फलावदा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऑपरेशन शस्त्र: मेरठ पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 18 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में बेकाबू कार ने छीनी बुजुर्ग की जान, छह घायल - दिवाली की खरीदारी में मचा कोहराम

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर मोहल्ले में एक बेकाबू कार की टक्कर...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में बेकाबू कार ने छीनी बुजुर्ग की जान, छह घायल - दिवाली की खरीदारी में मचा कोहराम

मेरठ पुलिस ने पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार, जघन्य अपराधियों के सत्यापन अभियान की बड़ी कार्रवाई

मेरठ। थाना सरूरपुर पुलिस ने जघन्य अपराधियों के सत्यापन अभियान के अन्तर्गत पांच बदमाशों के विरूद्ध कार्रवाई की है। जघन्य...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार, जघन्य अपराधियों के सत्यापन अभियान की बड़ी कार्रवाई

ऑपरेशन शस्त्र: मेरठ पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 18 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

मेरठ। ऑपरेशन शस्त्र के अंतर्गत थाना फलावदा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऑपरेशन शस्त्र: मेरठ पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 18 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

मेरठ में "सच जाने बिना प्रतिक्रिया न दें" - मुस्लिम युवाओं से मोहम्मद शहाब की अपील

मेरठ। आजकल सोशल मीडिया पर किसी भी घटना के प्रति लोग अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर देते हैं। उस पर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में "सच जाने बिना प्रतिक्रिया न दें" -  मुस्लिम युवाओं से मोहम्मद शहाब की अपील