मेरठ रेंज में iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर 13,646 अधिकारियों-कर्मचारियों का पंजीकरण पूरा
12.png)
मेरठ। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन कर्मयोगी के तहत मेरठ रेंज में कुल 13,646 अधिकारियों और कर्मचारियों का iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया है। यह पोर्टल सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को 21वीं सदी के अनुसार कुशल और प्रभावी बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा विकसित एक ऑनलाइन प्रशिक्षण मंच है।
पंजीकरण संख्या इस प्रकार है:
-
मेरठ जिले में 4,783 अधिकारी/कर्मचारी
-
बुलंदशहर जिले में 5,196 अधिकारी/कर्मचारी
-
बागपत जिले में 1,591 अधिकारी/कर्मचारी
-
हापुड़ जिले में 2,076 अधिकारी/कर्मचारी
iGOT कर्मयोगी पोर्टल (Integrated Government Online Training) सरकारी कर्मचारियों के लिए एक डिजिटल लाइब्रेरी की तरह है, जहाँ वे ई-लर्निंग पाठ्यक्रम, मिश्रित शिक्षण कार्यक्रम, क्यूरेटेड कार्यक्रम, डोमेन-विशिष्ट पाठ्यक्रम और योग्यता आधारित प्रशिक्षण कर सकते हैं। इस पोर्टल पर 1,424 से अधिक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जो कर्मचारियों की कौशल और दक्षता बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।