दबंगों ने स्कूल के गेट पर डाला ताला, छात्र और शिक्षकों से बोले 3 महीने की छुट्टी
मेरठ। आज बुधवार सुबह लिसाड़ी गेट क्षेत्र में जब शिक्षक और छात्र स्कूल पर पहुंचे तो उसमें ताला लगा हुआ था। कुछ लोग अंदर थे, तो कुछ बाहर थे। स्कूल के बाहर मौजूद लोगों ने शिक्षकों और छात्रों से कहा कि 3 माह की छुट्टी हो गई है। शिक्षकों ने इसकी जानकारी प्रधानाचार्य को दी। […]
मेरठ। आज बुधवार सुबह लिसाड़ी गेट क्षेत्र में जब शिक्षक और छात्र स्कूल पर पहुंचे तो उसमें ताला लगा हुआ था। कुछ लोग अंदर थे, तो कुछ बाहर थे।
स्कूल के बाहर मौजूद लोगों ने शिक्षकों और छात्रों से कहा कि 3 माह की छुट्टी हो गई है। शिक्षकों ने इसकी जानकारी प्रधानाचार्य को दी। मौके पर जमकर हंगामा हुआ। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित भाग गए।
देहली गेट थाना क्षेत्र के खैर नगर निवासी जफर मेहंदी का लिसाड़ी गेट क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी में चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल है। तीन दशक से स्कूल चल रहा है। जब शिक्षक और छात्र स्कूल पहुंचे तो स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था।
कुछ लोग अंदर बैठे हुए थे, जबकि कुछ लोग बाहर खड़े थे। गेट के बाहर मौजूद लोगों ने शिक्षकों और छात्रों से कहा कि 3 महीने के लिए स्कूल बंद हो गया। शिक्षकों ने इसकी जानकारी प्रधानाचार्य को दी।
प्रधानाचार्य स्कूल पहुंचीं और दबंगों से ताला खोलने के लिए कहा। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। प्रधानाचार्या ने स्कूल संचालक को फोन कर दिया।
वह मौके पर पहुंच गए और ताला खोलने के लिए कहा। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे।
गुस्साए लोगों ने ताला तोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान स्कूल संचालक ने एसएसपी को फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दी।
मामला बढ़ता देख दबंग धमकी देते और चले गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। स्कूल संचालक ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां