मेरठ के नारंगपुर से लापता छह साल की शिवांगी का नहीं लगा सुराग, ग्रामीणों में रोष
मेरठ। मेरठ में बच्चों के अपहरण की वारदातें दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। थाना टीपी नगर क्षेत्र से लापता बच्ची किटटू का अभी तक सुराग नहीं लगा है। वहीं दूसरी ओर परीक्षितगढ़ में नारंगपुर निवासी अजयपाल की छह साल की बेटी शिवांगी उर्फ कबूतरी का अपहरण हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में गांवों […]
मेरठ। मेरठ में बच्चों के अपहरण की वारदातें दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। थाना टीपी नगर क्षेत्र से लापता बच्ची किटटू का अभी तक सुराग नहीं लगा है।
वहीं दूसरी ओर परीक्षितगढ़ में नारंगपुर निवासी अजयपाल की छह साल की बेटी शिवांगी उर्फ कबूतरी का अपहरण हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में गांवों में, नाले, तालाब और कुएं में तलाशी अभियान चला रही है। लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा है।
किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि बच्ची को जल्द सकुशल बरामद किया जाएगा।
गांव निवासी अजयपाल गांव के ही प्रवीण शर्मा के कोल्हू पर काम करते हैं। यहीं पर झोपड़ी डालकर परिवार के साथ रहते हैं। अजयपाल के एक बेटा और एक बेटी है।
ये भी पढ़ें मेरठ: भैसाली मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो सर्राफा व्यापारी भाई पकड़े गए, लाखों का सोना बरामदशुक्रवार की दोपहर बेटी शिवांगी गांव के पास में किराना की दुकान से दाल लेने गई थी। लेकिन शाम तक नही लौटी। इसके बाद परिवार के लोगों ने नारंगपुर व आसपास उसकी काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का सुराग नहीं लगा। देर रात पीड़ित परिवार ने परीक्षितगढ़ पुलिस को इसकी जानकारी दी।
आज सुबह एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह और सीओ किठौर रूपाली राय पुलिस टीम के साथ गांव पर पहुंचे। टीम ने पिता अजयपाल और मां किरण से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ग्रामीणों को साथ लेकर बच्ची की तलाश शुरू की।
नारंगपुर, शिवपुरी, अमरसिहपुर और गेसूपुर गांवों के जंगलों में बच्ची को ढूंढा गया, लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। इससे नारंगपुर के ग्रामीणों में रोष है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां