मेरठ सीसीएसयू में आयोजित होगा 'समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047' संवाद कार्यक्रम

मेरठ। ‘समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ अभियान के तहत चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) और सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 14 और 15 सितंबर 2025 को दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के संकल्प को जनमानस से जोड़ते हुए जनजागरूकता फैलाना है।
कार्यक्रम के दौरान जनपद हेतु नामित चार प्रबुद्धजन दो दिन के प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न लक्षित समूहों जैसे—छात्र, शिक्षक, उद्यमी, किसान, स्वयंसेवी संगठन, श्रमिक संगठन, मीडिया और आमजन से संवाद कर पिछले 8 वर्षों की विकास यात्रा और भविष्य के रोडमैप पर चर्चा करेंगे। प्रतिभागियों से फीडबैक भी प्राप्त किया जाएगा, जिसे राज्य की नीतियों में उपयोग किया जा सकेगा।
14 सितंबर 2025 को संवाद कार्यक्रम का विवरण:
प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक – चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय
प्रतिभागी:
-
स्वयं सहायता समूह
-
एमएसएमई, हथकरघा इकाइयाँ
-
स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स
-
राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार विजेता
-
खेल जगत के विशिष्ट खिलाड़ी
-
ख्यातिप्राप्त बुद्धिजीवी
-
श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी
अपराह्न 04:30 बजे से 06:30 बजे तक – चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय
प्रतिभागी:
-
आईएमए/नीमा पदाधिकारी
-
औद्योगिक संगठन
-
उत्पादन इकाइयों के प्रतिनिधि
-
भारतीय उद्योग परिसंघ (CII)
-
विभिन्न व्यापार संघ
इस संवाद का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के नागरिकों को राज्य की योजनाओं, उपलब्धियों और भविष्य की दिशा से जोड़ना है, ताकि विकसित भारत @2047 का सपना जनसहभागिता से साकार किया जा सके।