मेरठ। हेल्थ एंड फिटनेस सोसाइटी द्वारा एन.ए.एस. डिग्री कॉलेज, मेरठ में “स्वास्थ्य की पाठशाला” कार्यक्रम के अंतर्गत स्वस्थ जीवन पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष विपुल सिंघल, न्यूट्रिशन एक्सपर्ट सोनल सिंघल और कोऑर्डिनेटर डॉ. मोनी वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया।
संस्था अध्यक्ष विपुल सिंघल ने छात्रों को स्वास्थ्य के सरल नियम समझाए। उन्होंने पानी पीने का सही तरीका, सही समय और उचित मात्रा बताई। साथ ही उन्होंने बच्चों को यह भी जानकारी दी कि किस प्रकार लंबाई और वजन के संतुलन से स्वास्थ्य की स्थिति आंकी जा सकती है। फैटी लीवर जैसी समस्या को पहचानने और उससे बचने के टिप्स भी साझा किए।
न्यूट्रिशन एक्सपर्ट सोनल सिंघल ने विशेष रूप से लड़कियों को संबोधित करते हुए पोषण की कमी से होने वाली बीमारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संतुलित आहार, आवश्यक पोषक तत्वों और स्वस्थ खानपान की आदतों पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ. मोनी वर्मा, ऋतु गुप्ता, डॉ. दीपिका त्यागी, डॉ. रीमू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।