मेरठ में RSS शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन, मुख्य वक्ताओं ने जताई हिन्दू एकता की अपील
मेरठ। शनिवार को जनपद मेरठ के दौराला में शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी यशवीर महाराज ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए विभिन्न प्रकार के जेहाद पर करारा प्रहार किया और हिन्दुओं को जेहाद से लड़ने का संकल्प दिलाया।
आरएसएस के मेरठ प्रांत के सह शारीरिक प्रमुख धर्मेन्द्र ने भी मुख्य वक्ता के रूप में सभा को संबोधित किया और आरएसएस के शताब्दी वर्ष के गौरवमय इतिहास को उपस्थित जनता के सामने प्रस्तुत किया। इसके अलावा प्रदीप जी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिन्दू वीर और वीरांगनाएँ उपस्थित हुए। आयोजन समिति ने इस भव्य और सफल आयोजन के लिए सभी उपस्थित लोगों का हृदय से धन्यवाद किया।
इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां