मुज़फ्फरनगर की महिला कॉन्स्टेबल की हल्दी की रस्म के बाद हुई दुखद मौत, आज गाजियाबाद में तैनात सिपाही से होनी थी शादी

On

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव में महिला कांस्टेबल की बाथरूम में नहाने के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और मृतका के परिजनों से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अहमदाबाद गांव निवासी गीता तालियान […]

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव में महिला कांस्टेबल की बाथरूम में नहाने के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और मृतका के परिजनों से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

अहमदाबाद गांव निवासी गीता तालियान पुत्री स्व. गजराज सिंह तालियान जिला मुजफ्फरनगर में 2011 बैच की विजिलेंस में कांस्टेबल थी। परिजनों ने बताया कि कल मंगलवार को उनकी शादी थी।

मेरठ: एसएसपी अविनाश पांडे ने औघड़ नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि सुरक्षा का लिया जायजा ये भी पढ़ें  मेरठ: एसएसपी अविनाश पांडे ने औघड़ नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि सुरक्षा का लिया जायजा

रविवार को हल्दी के बाद बाण  लगने पर वह बाथरूम में नहाने गई। जब काफी देर तक गीता बाहर नहीं आई। इस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। उस समय तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

शीर्ष 10 की छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,00,706 करोड़ रुपये घटा ये भी पढ़ें  शीर्ष 10 की छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,00,706 करोड़ रुपये घटा

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ बृजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सीओ ने बताया कि गीता का शव बाथरूम में मिला है। पहले लगा था कि गैस गीजर से डेथ हुई है। लेकिन बाथरूम में गैस गीजर नहीं मिला है। मौत के कारण की जांच की जा रही है। आशंका है कि गीता की मौत कार्डियक अटैक से हुई है। हालांकि, गीता की उम्र 31 साल थी। पहले से कोई बीमारी हो, इस बारे में भी अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है

महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ दरबार में आस्था का जनसैलाब,श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा ये भी पढ़ें  महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ दरबार में आस्था का जनसैलाब,श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा

कुछ देर पहले गीता की हल्दी की रस्म हुई थी। वह खुश नजर आ रही थी। काफी देर तक रस्म हुई। परिवार में नाच-गाना हुआ। ऐसे में एकाएक क्या हो गया कि उसकी मौत हो गई? यह बात किसी को समझ नहीं आ रही है।

मृतका की बुआ राजेशवली ने बताया कि गीता की शादी बुलंदशहर के गुलावठी में रहने वाले सुमित तेवतिया से तय हुई थी। वह भी यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। अभी गाजियाबाद में तैनात है। 7 फरवरी को मेरठ के ‘द रिवर व्यू बैंक्वेट हॉल’ में बारात-जयमाला और फेरे होने थे। लेकिन शादी से पहले ही घर में गीता की मौत होने से दोनों परिवार में मातम छा गया।

देर शाम लड़के पक्ष के परिजन पहुंच गए और एक-दूसरे को सांत्वना देने लगे।

चाैधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर स्थित एक मंडप को शादी के लिए तय किया था। हलवाई भी रविवार को सुबह दस बजे पहुंच गए और भाजी बनाने लगे।

हलवाई राकेश व जितेंद्र ने बताया कि शाम को उनके पास अहमदाबाद गांव से ग्रामीण पहुंचे और पूरा मामला बताया। इसके बाद हलवाइयों ने सामान समेटना शुरू कर दिया।

परिजनों ने बताया कि तीन भाइयों में गीता दूसरे नंबर की थी। उनके बड़े भाई विपिन कुमार भारत गैस एजेंसी में नौकरी और अमरीश व गौरव खेती करते हैं।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

चुनाव कराने के लिए केंद्र से संशोधन जरूरी — ओपी राजभर का बड़ा बयान, सियासत गरमाई

   लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासी हलचल बढ़ती जा रही है, जब ओपी राजभर ने चुनाव कराने को लेकर बड़ा बयान...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
चुनाव कराने के लिए केंद्र से संशोधन जरूरी — ओपी राजभर का बड़ा बयान, सियासत गरमाई

लखनऊ में विधानसभा घेराव पर बवाल! सड़क पर लेटे कांग्रेसी, अजय राय हिरासत में

   लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सियासी माहौल गरमा गया, जब इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में विधानसभा घेराव पर बवाल! सड़क पर लेटे कांग्रेसी, अजय राय हिरासत में

जिला न्यायालय टिहरी में बम की सूचना से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

टिहरी । उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल के जिला न्यायालय में मंगलवार को बम होने की सूचना मिलने से पूरे परिसर...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
जिला न्यायालय टिहरी में बम की सूचना से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

पेप्सिको का पसंदीदा आलू चिप्स ब्रांड 'लेज' मार्च से नई पैकिंग में नजर आएगा

नई दिल्‍ली। पेप्सिको का पसंदीदा आलू चिप्स ब्रांड लेज मार्च से भारत में अपनी नई ब्रांड पहचान यानी नई ‘पैकिंग’...
Breaking News  बिज़नेस 
पेप्सिको का पसंदीदा आलू चिप्स ब्रांड 'लेज' मार्च से नई पैकिंग में नजर आएगा

तुलसी-अदरक का हेल्दी ड्रिंक: इम्युनिटी बूस्ट कर चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो

  नई दिल्ली। असंतुलित जीवनशैली की वजह से शरीर कई रोगों की जद में आसानी से आ जाते हैं। ऐसे नेशनल...
हेल्थ 
तुलसी-अदरक का हेल्दी ड्रिंक: इम्युनिटी बूस्ट कर चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो

उत्तर प्रदेश

चुनाव कराने के लिए केंद्र से संशोधन जरूरी — ओपी राजभर का बड़ा बयान, सियासत गरमाई

   लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासी हलचल बढ़ती जा रही है, जब ओपी राजभर ने चुनाव कराने को लेकर बड़ा बयान...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
चुनाव कराने के लिए केंद्र से संशोधन जरूरी — ओपी राजभर का बड़ा बयान, सियासत गरमाई

लखनऊ में विधानसभा घेराव पर बवाल! सड़क पर लेटे कांग्रेसी, अजय राय हिरासत में

   लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सियासी माहौल गरमा गया, जब इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में विधानसभा घेराव पर बवाल! सड़क पर लेटे कांग्रेसी, अजय राय हिरासत में

संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर मिल रही है धमकियां

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर बसई गांव की निवासी तमन्ना मलिक सोमवार को अपने पति अमन त्यागी के...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर मिल रही है धमकियां

संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 9 फरवरी...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

सर्वाधिक लोकप्रिय