अमरोहा में सरकारी किताबें बेची जा रही थी रद्दी में , बीएसए दफ्तर के 3 कर्मचारी किये गए गिरफ्तार
अमरोहा- उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में 10 हजार सरकारी किताबों को रद्दी के भाव बेचने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सरकारी पाठ्य पुस्तिकायें बरामद की हैं। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग दो कर्मचारियों को […]
अमरोहा- उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में 10 हजार सरकारी किताबों को रद्दी के भाव बेचने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सरकारी पाठ्य पुस्तिकायें बरामद की हैं।
जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग दो कर्मचारियों को पहले ही निलंबित कर चुका है।थाना सैदनगली क्षेत्र के कनैटा गांव से सरकारी किताबें रद्दी के भाव बेचने का मामला उजागर होते ही खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) द्वारा तीन लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने बताया कि गत सात फरवरी को अमरोहा के हसनपुर ब्लाक के गांव कनेटा में एक निजी आवास में सरकारी किताबें पायी गई थीं। खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी ने इस मामले में जयपाल सिंह और सतेंद्र सिंह (कार्यालय सहायक) विद्यालय चंदनपुर विकास खंड गंगेश्वरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।
बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी जोया संजय कुमार कौशल को 15 दिन में मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी आयशा बी की तहरीर पर कबाड़ी के ससुर फारुख और किताबों की आपूर्ति बालाजी एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर राजू के खिलाफ सैदनगली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई थी।
मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पाठ्य पुस्तकें और वर्कबुक बरामद की हैं। आरोप है कि सात फरवरी को थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव कनेटा में कबाड़ी के ससुर फारुख के घर से सरकारी किताबों को जिस समय डीसीएम में भरा जा रहा था। भनक लगने पर ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने विभागीय अधिकारियों को प्रकरण से अवगत कराया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) गीता वर्मा, नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार यादव, खंड शिक्षा अधिकारी आयशा बी समेत विभाग के अन्य अधिकारी सैदनगली थाने पहुंच गए थे।
गौरतलब है कि मंडलायुक्त आंज्नेय कुमार सिंह ने शासन के निर्देश पर अमरोहा जिले में बेसिक शिक्षा में सुधार के लिए बेसिक स्कूलों को गोद ले रखा है। दूसरी ओर नौनिहालों के सपनों को रद्दी में बेचे जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग के दो कर्मचारियों को बीएसए द्वारा निलंबित कर खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की 15 दिन में जांच के निर्देश दिए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां