मुरादाबाद: महाशिवरात्रि कल, शहर शिव भक्ति में डूबा, हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे है शिवभक्त

मुरादाबाद। कल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व होने से मुरादाबाद शहर पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग गया। कंधों पर सजी कांवड़ें, मुख से निकले ‘बोल बम’ के जयकारे और पैरों में बंधे घुंघरुओं की मधुर ध्वनि ने वातावरण को शिवमय बना दिया। कांठ रोड से प्रमुख चौराहों तक केसरिया वस्त्रधारी शिवभक्तों के विशाल जत्थे दिखाई दिए। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। युवाओं की भारी संख्या ने आस्था का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया।

कई कांवड़िए नंगे पैर लंबी दूरी तय कर रहे हैं। लगातार यात्रा से उनके पैरों में छाले पड़ गए। फिर भी चेहरों पर थकान के बजाय भक्ति का तेज नजर आ रहा। जगह-जगह सामाजिक संगठनों ने भंडारे लगाए। कांवड़ियों के लिए जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई। पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू कर यातायात सुचारू रखा। कांवड़ मार्ग पर एम्बुलेंस और मेडिकल टीमें तैनात हैं।

बुलंदशहर में जीएसटी विभाग का 'महा-छापा', हार्डवेयर की दुकान पर पांच टीमों की संयुक्त कार्रवाई; रिकॉर्ड कब्जे में ये भी पढ़ें  बुलंदशहर में जीएसटी विभाग का 'महा-छापा', हार्डवेयर की दुकान पर पांच टीमों की संयुक्त कार्रवाई; रिकॉर्ड कब्जे में

कल महाशिवरात्रि पर शहर के प्रमुख शिवालयों में तड़के चार बजे से जलाभिषेक शुरू होगा। मंदिर समितियों ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए। बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर चौरासी घंटा, झाड़खंडी मंदिर, महाकालेश्वर धाम, पुलिस लाइन मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर झांझनपुर, अर्धनारीश्वर मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, ढाबा वाला मंदिर, शक्ति लोक शिवालय, श्री सत्य शिव मंदिर और ऋण मुक्तेश्वर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक होगा। मंदिर फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजे।

बरेली से दिल्ली काे एक और रेल कनेक्टिविटी, 14 मार्च को पुरुलिया-आनंद विहार नई ट्रेन को प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी ये भी पढ़ें  बरेली से दिल्ली काे एक और रेल कनेक्टिविटी, 14 मार्च को पुरुलिया-आनंद विहार नई ट्रेन को प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

प्रशासनिक इंतजाम
प्रशासन ने कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण बनाने हेतु व्यापक बंदोबस्त किए। एसपी ट्रैफिक ने ड्यूटी पॉइंट्स चिह्नित कर दिए। भारी वाहनों पर पूर्ण रोक लगी। कांवड़ियों को हर संभव सुविधा दी जा रही। लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से लौट चुके। भंडारों में प्रसाद वितरण हो रहा। स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया।

सहारनपुर पुलिस ने दबोचा नशे का तस्कर, 15 ग्राम से अधिक स्मैक जब्त ये भी पढ़ें  सहारनपुर पुलिस ने दबोचा नशे का तस्कर, 15 ग्राम से अधिक स्मैक जब्त

युवाओं में उत्साह
युवाओं में भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा दिखी। महिलाओं का साहस सराहनीय रहा। महाशिवरात्रि भोलेनाथ का प्रमुख जन पर्व है। गंगाजल अभिषेक की धूम छाई। मुरादाबाद की सड़कें भक्ति से गूंज रही। प्रशासन ने भक्तों से शांति बनाए रखने की अपील की। आस्था और अनुशासन का अनुपम संगम देखने को मिला।

Views: 28

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'?

शामली। कैराना लोकसभा सीट की सियासत एक बार फिर 'रॉयल बुलेटिन' के डिजिटल मंच पर गरमाने वाली है। 2024 के...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'?

मुजफ्फरनगर: अपराजिता आर्यन होंगी जानसठ की नई उप जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर (जानसठ)। तहसील जानसठ में लंबित मुकदमों के निस्तारण और न्यायिक कार्यों में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: अपराजिता आर्यन होंगी जानसठ की नई उप जिलाधिकारी

रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'अपनों' के बीच घिरे रहने वाले राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 15 साल...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव