मुरादाबाद: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान से प्रेम विवाह दंपतियों की परेशानी बढ़ी, दस्तावेजों के अभाव में महिलाएं भटक रही

मुरादाबाद। प्रेम विवाह करने वाले दंपतियों और टूटे पारिवारिक संबंधों वाले लोगों के लिए मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान नई मुसीबत बन गया है। दस्तावेजों की कमी और मायके से जुड़े प्रमाण न होने के कारण कई महिलाएं अपनी पहचान व मताधिकार बचाने को चक्कर काट रही हैं। कांठ रोड काजीपुर निवासी अजय कुमार ने दिल्ली गोकुलपुरी की अंजलि से प्रेम विवाह किया। उनके दो छोटे बच्चे हैं। दंपति मजदूरी कर गुजारा करते हैं। SIR अभियान में अंजलि को नोटिस मिला। मायके का पता, माता-पिता के दस्तावेज व वोटर नंबर मांगे गए।


अंजलि के माता-पिता का बचपन में देहांत हो चुका। प्रेम विवाह के बाद परिवार से रिश्ते टूट गए। मायके से कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं। नोटिस मिलने पर अजय को दिल्ली भेजा। लेकिन पुराना ठिकाना या जानकारी नहीं मिली। भाई-स्वजन से संपर्क भी नहीं हो सका। निराश होकर लौटे। शुक्रवार को अजय पत्नी को विकास भवन ले गए। SIR सुनवाई चल रही थी। घंटों इंतजार के बाद दस्तावेजों के अभाव में मामला लंबित रह गया। जवाहर नगर निवासी शुभम की स्थिति भी ऐसी ही है। उनकी शादी तीन साल पूर्व काशीपुर की शिवानी से हुई। शुभम के माता-पिता का निधन हो चुका। दादी ने परवरिश की। पत्नी के वोटर कार्ड के लिए मायके के दस्तावेज मांगे गए।

ड्यूटी के बाद रंगों में रंगी खाकी! हजरतगंज थाने में पुलिस की होली ये भी पढ़ें  ड्यूटी के बाद रंगों में रंगी खाकी! हजरतगंज थाने में पुलिस की होली


शुभम ने काशीपुर जाकर दादी का आधार व वोटर संख्या लाई। फिर भी शिवानी का मामला हल नहीं हुआ। दंपति छोटे बच्चों संग कार्यालयों के चक्कर काट रहे। अजय-शुभम बताते हैं कि नोटिस से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दैनिक मजदूरी है। लाइन में लगने से काम छूटता। मासिक बजट बिगड़ रहा। विकास भवन में SIR सुनवाई तीन स्थानों पर चल रही। पंचायती राज विभाग में अपर जिला पंचायत राज अधिकारी एक अकेली महिला का मामला देख रहे। परिवार ने त्याग दिया। पति का देहांत हो चुका। माता-पिता की वोटर जानकारी नहीं। प्रेमनगर शहाना दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी कार्यालय में कतार में लगीं। मायके की वोटर लिस्ट लाईं। फिर भी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान ! ये भी पढ़ें  दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !


जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी विजय यादव ने बताया कि SIR में मैपिंग व सत्यापन की दिक्कतें आ रही। BLO व सुपरवाइजर मदद कर रहे। वोटर लिस्ट दिखाकर सहायता दी जा रही। किसी को परेशानी न हो, यही प्रयास है।

मेरठ न्यूज़: गंगनहर में तैरते मिले दो शव; लापता युवक की हुई पहचान, मासूम बच्ची की शिनाख्त में जुटी पुलिस ये भी पढ़ें  मेरठ न्यूज़: गंगनहर में तैरते मिले दो शव; लापता युवक की हुई पहचान, मासूम बच्ची की शिनाख्त में जुटी पुलिस

इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और  एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।

Views: 80

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर- जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और प्रशासन के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर- नगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर- जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक तरफ जहाँ छपार क्षेत्र में दो युवकों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं