मप्र में एनएचएम संविदा स्टाफ नर्स का पेपर भी हुआ लीक, यूपी, हरियाणा के दो-दो आरोपियों समेत 7 गिरफ्तार

On

ग्वालियर। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) मध्यप्रदेश की मंगलवार को आयोजित संविदा स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा को पर्चा लीक होने के बाद निरस्त कर दिया गया है। ग्वालियर की डबरा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने इस मामले में सात लोगों को टेकनपुर की होटल से गिरफ्तार है। आरोपियों में दो लोग उत्तरप्रदेश, दो लोग हरियाणा और […]

ग्वालियर। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) मध्यप्रदेश की मंगलवार को आयोजित संविदा स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा को पर्चा लीक होने के बाद निरस्त कर दिया गया है। ग्वालियर की डबरा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने इस मामले में सात लोगों को टेकनपुर की होटल से गिरफ्तार है। आरोपियों में दो लोग उत्तरप्रदेश, दो लोग हरियाणा और तीन आरोपित ग्वालियर के रहने वाले हैं।

बताया गया है कि आरोपितों ने 15 लाख रुपये में पेपर खरीदा था। परीक्षा निरस्त करने की पुष्टि एनएचएम मध्यप्रदेश के मुख्य प्रशासकीय अधिकारी केके रावत के आदेश से हुई है। उन्होंने परीक्षा एजेंसी के एमडी को पत्र लिखकर परीक्षा निरस्त करने की बात कही है।

हरियाणा सरकार का आदेश: TET पास करें वरना नौकरी से बाहर, यूपी में मची खलबली: 1.86 लाख शिक्षकों की नौकरी पर मंडराया संकट ये भी पढ़ें  हरियाणा सरकार का आदेश: TET पास करें वरना नौकरी से बाहर, यूपी में मची खलबली: 1.86 लाख शिक्षकों की नौकरी पर मंडराया संकट

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पुलिस को एक छात्र के परिजन ने सूचना दी कि कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया है। वे डील करने डबरा के टेकनपुर स्थित होटल के पास बुला रहे हैं। यहां बड़ी डील हो सकती है। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने वहां छापा मारा और 33 लोगों को पकड़ा। इनमें से सात आरोपित हैं, जो पर्चा बेच रहे थे।

सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा आरोप: यूपी में बजट खर्च नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल! ये भी पढ़ें  सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा आरोप: यूपी में बजट खर्च नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल!

दो आरोपित उत्तरप्रदेश के मेरठ और इलाहबाद के रहने वाले हैं। बाकी दो आरोपित हरियाणा और तीन ग्वालियर के रहने वाले हैं। इसके अलावा पकड़ाए गए 26 स्टूडेंट्स में से 15 लड़कियां और 11 लड़के हैं। आरोपितों ने स्टूडेंट्स को पर्चा बेचना भी कबूल किया है। सभी छात्रों को आरोपितों ने टेकनपुर बुलाया था। ग्वालियर में चार सेंटर पर परीक्षा होनी थी।

एक विवाह ऐसा भी : 3 फीट की दुल्हन और 4 फीट के दूल्हे ने रचाई शादी ये भी पढ़ें  एक विवाह ऐसा भी : 3 फीट की दुल्हन और 4 फीट के दूल्हे ने रचाई शादी

पुलिस को तलाशी में आरोपितों के पास से कई छात्रों के डाक्यूमेंट्स भी मिले हैं, जो पर्चा लीक मामले में कथित आरोपितों ने गारंटी के तौर पर रखे थे। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि जिन उम्मीदवारों से पर्चे का सौदा हुआ था, उन सभी से टोकन अमाउंट लिया गया था। बकाया राशि एग्जाम के बाद लिया जाना तय हुआ था। एग्जाम के बाद संबंधित उम्मीदवार सौदा नहीं तोड़ें, इसके लिए उनके ओरिजिनल अकेडमिक डॉक्यूमेंट गारंटी के रूप में रखे गए थे।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पर्चा स्ट्रेटेजिक अलायंस मैनेजमेंट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा था। यह कंपनी सरकारी विभागों में रिक्रूटमेंट कंसल्टिंग का काम करती है। इसके एवज में 15 लाख रुपये भी चुकाए थे। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि कंपनी के पास पर्चा कहां से आया। फिलहाल कंपनी से संबंधित कोई भी व्यक्ति नहीं पकड़ा गया है। परीक्षा ले रही एजेंसी से आरोपितों का सीधा कनेक्शन नहीं है। आरोपित इसी कंपनी के जरिए ही पूरा काम कर रहे थे। पुलिस इस मामले में एनएचएम के अधिकारियों की भूमिका भी जांच रही है।

मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा माफिया का राज है। माफिया और सरकार के नुमाइंदों की साठगांठ से सब हो रहा है। अब सरकार स्टूडेंट्स के खर्च हुए पैसों को वापस करे, साथ ही निरस्त की गई एग्जाम को एक महीने में करवाए। उधर मप्र कांग्रेस के मीडिया एडवाइजर पीयूष बबेले ने ट्विटर पर लिखा, ‘मध्यप्रदेश में चुनावी वर्ष में एक बार फिर से शिवराज सरकार ने व्यापम जैसे घोटालों को हवा दे दी है। ग्वालियर में नर्स भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा से 1 दिन पहले ही आउट हो गया। मिस्टर घोटाला की सरकार में मुन्ना भाई खुला खेल खेल रहे हैं। अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया।

‘एनएचएम मप्र की संविदा स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का एक परीक्षा केंद्र भोपाल के सैम कॉलेज में बनाया गया था। यहां दोपहर की पारी में स्टूडेंट्स को परीक्षा हॉल में बिठा लिया गया। परीक्षा जब तय समय पर शुरू नहीं हुई तो उम्मीदवारों ने एग्जाम हॉल में ड्यूटी कर रहे पर्यवेक्षकों से पूछताछ की। उम्मीदवारों को पहले तो पर्यवेक्षकों ने एग्जाम सर्वर स्लो होने का हवाला दिया। करीब 10 मिनट बाद परीक्षा निरस्त होने की सूचना सभी उम्मीदवारों को दे दी। इससे नाराज परीक्षार्थियों ने भोपाल के रायसेन रोड स्थित सैम कॉलेज के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

अमेरिका, रूस, लेबनान, कोरिया, जापान के खरीददारों को भा रहे मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पाद

मुरादाबाद। पीतलनगरी मुरादाबाद के निर्यातकों को नोएडा में चल रहे आईजीएफ दिल्ली मेले में मंगलवार को चौथे दिन मसाजर और...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमेरिका, रूस, लेबनान, कोरिया, जापान के खरीददारों को भा रहे मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पाद

"लखनऊ के आशियाना में दहेज का दानव: 5 लाख के लिए पति ने दी पत्नी को तेजाब से जलाने की धमकी, जबरन करवाया गर्भपात

लखनऊ। लखनऊ के आशियाना इलाके से सामने आया यह मामला महिला सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों की एक भयावह तस्वीर पेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
"लखनऊ के आशियाना में दहेज का दानव: 5 लाख के लिए पति ने दी पत्नी को तेजाब से जलाने की धमकी, जबरन करवाया गर्भपात

सहारनपुर में हाजी इकबाल पर बड़ा एक्शन: 2.76 अरब की 56 संपत्तियां कुर्क; डीएम ने जारी किए आदेश

सहारनपुर। सहारनपुर जिला प्रशासन ने बसपा के पूर्व एमएलसी व सपा बसपा सरकार के समय के खनन माफिया, गैंगस्टर मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हाजी इकबाल पर बड़ा एक्शन: 2.76 अरब की 56 संपत्तियां कुर्क; डीएम ने जारी किए आदेश

मनुष्य वही जो कर सके दुखियों की सहायता और सामाजिक कर्तव्य निभा सके

कोई व्यक्ति कितना भी विद्वान, तपस्वी, ज्ञानी, ध्यानी और कुशल क्यों न हो, यदि वह अपने आसपास रहने वालों के...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
मनुष्य वही जो कर सके दुखियों की सहायता और सामाजिक कर्तव्य निभा सके

दैनिक राशिफल- 18 फरवरी 2026, बुधवार

मेष- लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 18 फरवरी 2026, बुधवार

उत्तर प्रदेश

अमेरिका, रूस, लेबनान, कोरिया, जापान के खरीददारों को भा रहे मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पाद

मुरादाबाद। पीतलनगरी मुरादाबाद के निर्यातकों को नोएडा में चल रहे आईजीएफ दिल्ली मेले में मंगलवार को चौथे दिन मसाजर और...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमेरिका, रूस, लेबनान, कोरिया, जापान के खरीददारों को भा रहे मुरादाबाद के हस्तशिल्प उत्पाद

"लखनऊ के आशियाना में दहेज का दानव: 5 लाख के लिए पति ने दी पत्नी को तेजाब से जलाने की धमकी, जबरन करवाया गर्भपात

लखनऊ। लखनऊ के आशियाना इलाके से सामने आया यह मामला महिला सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों की एक भयावह तस्वीर पेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
"लखनऊ के आशियाना में दहेज का दानव: 5 लाख के लिए पति ने दी पत्नी को तेजाब से जलाने की धमकी, जबरन करवाया गर्भपात

सहारनपुर में हाजी इकबाल पर बड़ा एक्शन: 2.76 अरब की 56 संपत्तियां कुर्क; डीएम ने जारी किए आदेश

सहारनपुर। सहारनपुर जिला प्रशासन ने बसपा के पूर्व एमएलसी व सपा बसपा सरकार के समय के खनन माफिया, गैंगस्टर मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हाजी इकबाल पर बड़ा एक्शन: 2.76 अरब की 56 संपत्तियां कुर्क; डीएम ने जारी किए आदेश

बुलंदशहर में युवक की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, हंगामे के बाद दुल्हन को वापस ले गए मायके वाले

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद स्थित खुर्जा नगर में एक युवक द्वारा चोरी-छिपे दूसरी शादी रचाने का मामला सामने...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में युवक की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, हंगामे के बाद दुल्हन को वापस ले गए मायके वाले

सर्वाधिक लोकप्रिय