सहारनपुर में इंटर स्कूल ड्राइंग एंड पेंटिंग कंपटीशन में बच्चों ने अपनी कला का दिखाया हुनर
सहारनपुर। बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए इंटर स्कूल ड्राइंग एंड पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता बच्चों को आकर्षित पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मिशन कंपाउंड स्थित एसडीवी इंग्लिश स्कूल के द्वारा इंटर स्कूल ड्राइंग एंड पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया इसमें कई स्कूलों के […]
सहारनपुर। बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए इंटर स्कूल ड्राइंग एंड पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता बच्चों को आकर्षित पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मिशन कंपाउंड स्थित एसडीवी इंग्लिश स्कूल के द्वारा इंटर स्कूल ड्राइंग एंड पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया इसमें कई स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी कला का हुनर दिखाया।
एसडीवी इंग्लिश स्कूल की प्रधानाचार्य तमन्ना मेहता खानी ने बताया कि कई वर्गो में आयोजित कंपटीशन में कई स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया की स्कूल के द्वारा समय-समय पर बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए कंपटीशन का आयोजन कराया जाता है। जिससे कि बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ सके।
उन्होंने बताया कि इंटर स्कूल पेंटिंग एंड ड्राइंग कंपटीशन में विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीवी इंग्लिश स्कूल की टीचर्स समेत स्टाफ भी मौजूद रहा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां