देवबंद में 10 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत देवबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड: पति के बाद जेठ और ससुर भी गिरफ्तार, परिजनों ने की […]
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत देवबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को 10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन के पर्यवेक्षण में तथा कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत, कई घायल, मुख्यमंत्री ने किया आर्थिक मदद का ऐलान
मुखबिर की सूचना पर मंगलौर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी प्रवेज पुत्र मतलूब उर्फ छोटा, निवासी बेरून कोटला, निकट इमामवाड़ा, थाना देवबंद को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
दिल्ली मेट्रो का किराया आज से बढ़ा, न्यूनतम 1 से अधिकतम 4 रुपये तक की बढ़ोतरी
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल अधिकारी:
-
उप निरीक्षक: अजब सिंह
-
हेड कांस्टेबल: शमीम अहमद
-
कांस्टेबल: पवन सिरोही
-
कांस्टेबल: रवि राठी (थाना देवबंद)
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !