सहारनपुर: IIA चैप्टर की प्रथम कार्यकारिणी बैठक में उद्यमियों को श्रम एवं औद्योगिक कानूनों की जानकारी
सहारनपुर। आईआईए सहारनपुर चैप्टर की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक में उद्यमियों को श्रम एवं औद्योगिक कानूनों, नयून्तम वेतन, कारखाना अधिनियम एवं शॉप एक्ट से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।
पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र मे आयोजित प्रथम कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए चैप्टर चेयरमैन गौरव चौपड़ा ने कहा कि इस औद्योगिक भ्रमण का उद्देश्य क्षेत्र की इकाइयों की उत्पादन, आधारभूत सुविधाओं एवं औद्योगिक आवश्यकताओं की स्थिति का अवलोकन करना तथा उद्यमियों से संवाद स्थापित करना है। उन्हांेने आईआईए द्वारा आयोजित किए जाने वाले आगामी एक्सपो की जानकारी भी दी। सीईसी सदस्य राजेश भाटिया ने अंतर्राष्ट्रीय टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2025 के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन सहारनपुर के उद्योगों के लिए अपने उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रस्तुत करने का उत्कृष्ट अवसर है। उन्होंने सभी उद्यमियों से इस एक्सपो में भाग लेने का अनुरोध किया।
चैप्टर सचिव कुशल शर्मा ने आगामी फरवरी माह में रक्षा, इंजीनियरिंग एवं पेटेंट एक्सपो कानपुर, मार्च माह में इण्डिया सोलर, ईवी एवं वैकल्पिक ऊर्जा एक्सपो मेरठ मे प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि आईआईए डेलिगेशन के अरुणाचल प्रदेश का दौरे का उद्देश्य पूर्वाेत्तर भारत में औद्योगिक निवेश एवं सहयोग की संभावनाओं का अध्ययन करना रहेगा।
कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन कालड़ा ने कहा कि आईआईए सहारनपुर उद्योगों की समस्याओं के समाधान एवं उनके विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस दौरान खाद्य विभाग कन्वीनर अनुज कुमार जैन, यूपीसीडा एवं आयुष विभाग कन्वीनर शिवम गोयल ने श्रम एवं औद्योगिक कानूनों, न्यूनतम वेतन, कारखाना अधिनियम एवं शॉप एक्ट से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.के.धवन, पूर्व चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना, राष्ट्रीय सचिव संजय बजाज, राजेश सपरा, परमजीत सिंह, वीरभान भटेजा, अतीश गुप्ता, राजकुमार अरोड़ा, अविजित सिंह छाबड़ा, अतुल मित्तल, दीपक बंसल, पंकज गुप्ता, विनीत मदान, संजय यादव, मन्नू बंसल, सोमदत जाटव, आदेश गर्ग, आदित्य अवस्थी, हिमांशू राणा, हर्ष खन्ना, आयुष गुप्ता, विवेक गोयल, संजय गर्ग, रोहित गिरधर, आबिद हुसन, राजेन्द्र गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे।
