सहारनपुर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने चकबन्दी कार्यों की समीक्षा की, 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबन्दी कार्यो की समीक्षा बैठक की गई। 
जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा ग्राम मुजफ्फरपुर एवं ग्राम कुलसठ में शिथिल कार्य के लिए चकबन्दीकर्ता के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए विभागीय कार्यवाही का निर्णय लिया गया। चन्दनाकोली अह0, मिर्जापुर मजरा रणखण्डी, खेडी मु0, पुण्डैन ,टोडरपुर, सुखेडी में लक्ष्य के अनुरूप कार्य होने पर सन्तोष व्यक्त किया गया। बन्दोस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में लगभग 50 वर्ष पुराने ग्राम शेखपुरा कदीम ,कुडी तथा जानपुर उर्फ माजरी का धारा-52 का प्रस्ताव शासन को जिलाधिकारी की ओर से प्रेषित किया जा चुका है, जिसमें से 02 ग्रामों का धारा-52 का प्रकाशन होकर चकबन्दी क्रियाएं पूर्ण हो चुकी है।
 
बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा यह भी बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में ग्राम भूखडी, शेखुपुर मुजाहिदपुर मु0 देवबन्द,चक भगवतीदास, चकरामबाडी, डालामाजरा इन 06 ग्रामों में भी धारा-52 कराकर इसी वित्तीय वर्ष में चकबन्दी प्रक्रियाए पूर्ण किये जाने की योजना है। जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा निर्देशित किया गया है कि इन 06 ग्रामों में तत्परता से 31 मार्च से पूर्व कार्य पूर्ण किया जाये। स्थगनादेश से प्रभावित ग्रामों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाये। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि 03 वर्ष से पुराने लम्बित निगरानियो, अपीलों, आपत्तियों जिनकी कुल संख्या 82 है तथा 05 वर्ष से उपर के निगरानियो, अपीलों, आपत्तियों की संख्या 26 है जिनका शीघ्रता से निस्तारण किया जाये तथा आई0जी0 आर0एस0, जन शिकायतो का निस्तारण सम्यक गुणवत्तापूर्वक किया जाए।
 
बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक  आर0ए0 वर्मा, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी राजेश कुमार देवरार तथा चकबन्दी अधिकारीगण सहारनपुर, नकुड़, देवबन्द एवं जिले के समस्त सहायक चकबन्दी अधिकारी उपस्थित रहे।
Views: 36

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

तेल की बढ़ी कीमतों में ट्रंप को दिखा 'अमेरिका का फायदा', बोले- 'हम बहुत पैसा बना रहे

वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट संकट की वजह से तेल की बढ़ी कीमतों ने दुनिया को परेशान कर रखा है। कई देश...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
तेल की बढ़ी कीमतों में ट्रंप को दिखा 'अमेरिका का फायदा', बोले- 'हम बहुत पैसा बना रहे

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

नई दिल्ली। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर पढ़कर सुनाया गया।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

   मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

   मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर