सहारनपुर पुलिस ने ग्रामीण को कमरे में बंद कर बर्बरता से पीटा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सहारनपुर। नागल थाना क्षेत्र के गाँव भाटखेडी में आपसी विवाद की तहरीर मिलने पर बीती रात गाँव में गयी पुलिस ने कथित आरोपी दिनेश कुमार को कमरे में बन्द कर बर्बरता से पीटा, जिससे उसका शरीर नीला पड गया। पुलिसिया कार्यवाही के विरोध में भाटखेड़ी के ग्रामीणों ने पीडि़त के परिवार एवं महिलाओं के साथ […]
सहारनपुर। नागल थाना क्षेत्र के गाँव भाटखेडी में आपसी विवाद की तहरीर मिलने पर बीती रात गाँव में गयी पुलिस ने कथित आरोपी दिनेश कुमार को कमरे में बन्द कर बर्बरता से पीटा, जिससे उसका शरीर नीला पड गया।
पुलिसिया कार्यवाही के विरोध में भाटखेड़ी के ग्रामीणों ने पीडि़त के परिवार एवं महिलाओं के साथ थाने पर आकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर रामकरण सिंह क्षेत्राधिकारी देवबंद नागल थाने पर आये और प्रर्दशन करने वालों के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मामले के बारे में फोन पर अवगत कराया।
ये भी पढ़ें बारामती विमान हादसे में फ्लाइट रिकॉर्डर डाटा सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया तेज, एएआईबी की जांच जारीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी उपनिरीक्षक मोहित कुमार को लाईन में आमद कराने के आदेश क्षेत्राधिकारी देवबंद को फोन पर जारी किए, तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने पीडि़त को मेडिकल के लिए सीएचसी नागल पर भेजा। पीडि़त की पत्नी सुषमा ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां