सहारनपुर पुलिस ने "जनसुनवाई" अभियान में तेज़ी से निस्तारण किया, जनता की शिकायतों को किया प्राथमिकता
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन के कुशल निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में "जनसुनवाई" अभियान सक्रियता से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों पर जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा नियम एवं कानून के दायरे में उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच समन्वय स्थापित करना और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाना है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां