मनरेगा से गांधी नाम हटाने के विरोध में सहारनपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

On

सहारनपुर। महानगर व जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम मनरेगा से हटाए जाने के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपते हुए इसे पुनः लागू किए जाने की मांग की।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम मनरेगा से हटाए जाने के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया। संदीप सिंह राणा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को मनरेगा से हटाए जाने की संपूर्ण कार्रवाई को भाजपा सरकार साजिश बताया।

और पढ़ें हम सब मिलकर अरावली बचाएं और भाजपा को जनता-जनमत की ताकत से हराएं : अखिलेश

उन्होंने इसे देश के गरीबों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि मनरेगा योजना के तहत सरदार मनमोहन सिंह की सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों, दलित और पिछड़ों के लिए रोजगार की गारंटी देने का जो काम किया था, भाजपा सरकार ने आज उस कानून को हटाकर गरीबों के हितों पर कुठाराघात किया है। संदीप राणा ने कहा कि कानून का जो नया प्रारूप लाया गया है उसमें गरीबों के लिए रोजगार की कोई गारंटी नहीं और 125 दिनों तक रोजगार का वायदा करने वाला यह कानून प्रदेशों की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था के चलते ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों, दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के रोजगार के हक को छीनेगा। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी कानून से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा, विरासत और नैतिक मूल्यों को मिटाने के उद्देश्य से भाजपा ने उनके नाम को हटाकर एक अक्षम्य में अपराध किया है, जिसका हम विरोध करते हुए इसे पुनः लागू करने की मांग करते है।

और पढ़ें महोबा में रंजिश को लेकर भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, एसपी ने लगाई चार टीमें

महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने भाजपा के इस घृणित प्रयास को देश के लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा मानते हुए भारत के उन सभी लोगों का अपमान बताया जो वर्तमान में महात्मा गांधी की अहिंसा और सर्व धर्म समभाव की नीति का अनुसरण करने के साथ-साथ राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ जीते हैं। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम, एआईसीसी सदस्य चौधरी मुजफ्फर अली, पूर्व प्रदेश सचिवगण प्रवीण चौधरी, अशोक सैनी व अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल ने भी गांधी जी के नाम को मनरेगा से हटाए जाने का विरोध किया।

और पढ़ें मेरठ: राकेश टिकैत ने किसानों के लिए लखनऊ में आंदोलन की दी चेतावनी, पुराने ट्रैक्टर और अरावली बचाने का मुद्दा

प्रदर्शनकारियों को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरैशी, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव सतपाल बर्मन व जिला अध्यक्ष मनीष सहगल आदि ने भी संबोधित किया। प्रदर्शनकारियों में अशोक सैनी प्रवीण चौधरी, गणेश दत्त शर्मा, नितिन शर्मा, आरिफ खान, अक्षय चौधरी, अरविंद पालीवाल, सतपाल बर्मन, श्वेता सैनी, गौरव वर्मा, अनिरुद्ध गुरुंग, दीपक सैनी, इमरान कुरैशी,सोनू पठान, भूपेंद्र सैनी, हरिओम मिश्रा, अनुज शर्मा, मयंक शर्मा, नसीब खान आदि सहित भारी संख्यया में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में गांधी कॉलोनी चोरी कांड का खुलासा, भांजी ने ही मुस्लिम दोस्त के साथ मिलकर लुटवा दिया मामा का घर 

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित एक प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए नई मंडी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में गांधी कॉलोनी चोरी कांड का खुलासा, भांजी ने ही मुस्लिम दोस्त के साथ मिलकर लुटवा दिया मामा का घर 

मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने एक और मेडिकल स्टोर संचालक को किया गिरफ्तार, कर रहे थे नशे की तस्करी

मुजफ्फरनगर। जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा' अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने एक और मेडिकल स्टोर संचालक को किया गिरफ्तार, कर रहे थे नशे की तस्करी

दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग ने रोकी वीजा सेवाएं..सुरक्षा कारणों का हवाला देकर कांसुलर सर्विस भी बंद, भारत-बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव

नयी दिल्ली/ढाका।  एक नए राजनयिक घटनाक्रम के तहत नयी दिल्ली में बंगलादेश उच्चायोग ने सोमवार को कांसुलर और वीजा सेवाओं...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग ने रोकी वीजा सेवाएं..सुरक्षा कारणों का हवाला देकर कांसुलर सर्विस भी बंद, भारत-बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव

क्रिसमस पर मिलावटखोरों की खैर नहीं: मुजफ्फरनगर में बेकरी प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, केक के नमूने सील

मुजफ्फरनगर। आगामी क्रिसमस पर्व को देखते हुए जनपद में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कमर कस ली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
क्रिसमस पर मिलावटखोरों की खैर नहीं: मुजफ्फरनगर में बेकरी प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, केक के नमूने सील

मुज़फ्फरनगर में एमपीएल सीजन-2 का रोमांच: 23 फरवरी से सजेगा मैदान, 12 टीमों के बीच होंगे 33 मुकाबले

मुज़फ्फरनगर। क्रिकेट के दीवानों के लिए मुज़फ्फरनगर प्रीमियर लीग (MPL) टी-20 का दूसरा सीजन नई उमंगें लेकर आ रहा है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में एमपीएल सीजन-2 का रोमांच: 23 फरवरी से सजेगा मैदान, 12 टीमों के बीच होंगे 33 मुकाबले

उत्तर प्रदेश

नानपारा एसडीएम ने तालाब की जमीन पर बनी 10 दुकानें कराईं ध्वस्त.. अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

         -एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी की दबंग व निष्पक्ष कार्यशैली की क्षेत्र में सराहना बहराइच। बहराइच के नानपारा में एसडीएम ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नानपारा एसडीएम ने तालाब की जमीन पर बनी 10 दुकानें कराईं ध्वस्त.. अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

मनरेगा से गांधी नाम हटाने के विरोध में सहारनपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

सहारनपुर। महानगर व जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम मनरेगा से हटाए जाने के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
मनरेगा से गांधी नाम हटाने के विरोध में सहारनपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के एमएलसी ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन

शामली। सोमवार को लखनऊ स्थित विधानसभा परिसर में समाजवादी पार्टी के सभी विधान परिषद सदस्यों ने प्रदेश सरकार की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के एमएलसी ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन

सहारनपुर: टपरी रोड पर बिजली के पोल से टकराया ट्रक, हैंडीक्राफ्ट लकड़ी से भरे वाहन में लगी भीषण आग

सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत टपरी रोड पर विद्युत पोल से टकरा जाने पर एक ट्रक में भीषण आग लग...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: टपरी रोड पर बिजली के पोल से टकराया ट्रक, हैंडीक्राफ्ट लकड़ी से भरे वाहन में लगी भीषण आग

सर्वाधिक लोकप्रिय