संघ के वरिष्ठ प्रचारक आनंद कुमार अग्रवाल का सहारनपुर में निधन, स्कूटी पर जाते समय आया हार्ट अटैक

On

सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ और कर्मठ प्रचारक आनंद कुमार अग्रवाल (आनंद जी भाई साहब) का सोमवार दोपहर सहारनपुर में हृदयगति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। 68 वर्षीय आनंद जी मूल रूप से आगरा के निवासी थे और वर्तमान में उनका केंद्र गाजियाबाद था। उनके निधन की सूचना मिलते ही संघ, भाजपा और विभिन्न हिंदू संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई।

स्कूटी पर भ्रमण के दौरान बिगड़ी तबीयत वरिष्ठ प्रचारक पद्म सिंह ने जानकारी दी कि सहारनपुर में संघ का 'प्राथमिक शिक्षा वर्ग' चल रहा है, जिसमें रविवार को आनंद जी का बौद्धिक संबोधन था। सोमवार को वे संघ के नगर संपर्क प्रमुख मोहित गुप्ता के साथ स्कूटी पर नगर भ्रमण के लिए निकले थे। अचानक स्कूटी पर ही उनका शरीर एक ओर ढल गया। मोहित गुप्ता ने तुरंत सहयोगियों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

और पढ़ें मध्यप्रदेश: सीएम दौरे से पहले पुलिस का सख्त एक्शन, होटलों में छापे से मचा हड़कंप

CA की डिग्री छोड़ राष्ट्र सेवा में समर्पित किया जीवन आनंद कुमार अग्रवाल की जीवन यात्रा प्रेरणादायी रही। चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की डिग्री हासिल करने के बाद, स्वर्गीय अधीश भटनागर की प्रेरणा से उन्होंने सांसारिक सुखों का त्याग कर अपना पूरा जीवन राष्ट्र कार्य के लिए संघ को समर्पित कर दिया। उनकी सादगी, बौद्धिक क्षमता और संगठनात्मक कौशल की पूरे संघ परिवार में गहरी छाप थी।

और पढ़ें एसीबी ने साइबर क्राइम सिरसा हरियाणा की टीम को छह लाख रुपये की संदिग्ध रिश्वत राशि के साथ पकड़ा

आगरा में होगा अंतिम संस्कार आनंद जी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास आगरा ले जाया जा रहा है। उनके बड़े भाई डॉ. अनिल अग्रवाल आगरा में ही निवास करते हैं। मंगलवार दोपहर ताजगंज स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

और पढ़ें राम चरण की फिल्म पेड्डी की शूटिंग की तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचाई

प्रमुख हस्तियों ने जताया शोक उनके निधन पर मेरठ प्रांत प्रचारक अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र शर्मा, वरिष्ठ प्रचारक पद्म सिंह, राज्यमंत्री जसवंत सैनी, नगर विधायक राजीव गुंबर, मेयर डॉ. अजय सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, बजरंग दल के विकास त्यागी सहित सैकड़ों स्वयंसेवकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे वैचारिक आंदोलन के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में गांधी कॉलोनी चोरी कांड का खुलासा, भांजी ने ही मुस्लिम दोस्त के साथ मिलकर लुटवा दिया मामा का घर 

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित एक प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए नई मंडी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में गांधी कॉलोनी चोरी कांड का खुलासा, भांजी ने ही मुस्लिम दोस्त के साथ मिलकर लुटवा दिया मामा का घर 

मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने एक और मेडिकल स्टोर संचालक को किया गिरफ्तार, कर रहे थे नशे की तस्करी

मुजफ्फरनगर। जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा' अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने एक और मेडिकल स्टोर संचालक को किया गिरफ्तार, कर रहे थे नशे की तस्करी

दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग ने रोकी वीजा सेवाएं..सुरक्षा कारणों का हवाला देकर कांसुलर सर्विस भी बंद, भारत-बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव

नयी दिल्ली/ढाका।  एक नए राजनयिक घटनाक्रम के तहत नयी दिल्ली में बंगलादेश उच्चायोग ने सोमवार को कांसुलर और वीजा सेवाओं...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग ने रोकी वीजा सेवाएं..सुरक्षा कारणों का हवाला देकर कांसुलर सर्विस भी बंद, भारत-बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव

क्रिसमस पर मिलावटखोरों की खैर नहीं: मुजफ्फरनगर में बेकरी प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, केक के नमूने सील

मुजफ्फरनगर। आगामी क्रिसमस पर्व को देखते हुए जनपद में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कमर कस ली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
क्रिसमस पर मिलावटखोरों की खैर नहीं: मुजफ्फरनगर में बेकरी प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, केक के नमूने सील

मुज़फ्फरनगर में एमपीएल सीजन-2 का रोमांच: 23 फरवरी से सजेगा मैदान, 12 टीमों के बीच होंगे 33 मुकाबले

मुज़फ्फरनगर। क्रिकेट के दीवानों के लिए मुज़फ्फरनगर प्रीमियर लीग (MPL) टी-20 का दूसरा सीजन नई उमंगें लेकर आ रहा है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में एमपीएल सीजन-2 का रोमांच: 23 फरवरी से सजेगा मैदान, 12 टीमों के बीच होंगे 33 मुकाबले

उत्तर प्रदेश

नानपारा एसडीएम ने तालाब की जमीन पर बनी 10 दुकानें कराईं ध्वस्त.. अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

         -एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी की दबंग व निष्पक्ष कार्यशैली की क्षेत्र में सराहना बहराइच। बहराइच के नानपारा में एसडीएम ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
नानपारा एसडीएम ने तालाब की जमीन पर बनी 10 दुकानें कराईं ध्वस्त.. अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

मनरेगा से गांधी नाम हटाने के विरोध में सहारनपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

सहारनपुर। महानगर व जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम मनरेगा से हटाए जाने के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
मनरेगा से गांधी नाम हटाने के विरोध में सहारनपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के एमएलसी ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन

शामली। सोमवार को लखनऊ स्थित विधानसभा परिसर में समाजवादी पार्टी के सभी विधान परिषद सदस्यों ने प्रदेश सरकार की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के एमएलसी ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन

सहारनपुर: टपरी रोड पर बिजली के पोल से टकराया ट्रक, हैंडीक्राफ्ट लकड़ी से भरे वाहन में लगी भीषण आग

सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत टपरी रोड पर विद्युत पोल से टकरा जाने पर एक ट्रक में भीषण आग लग...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: टपरी रोड पर बिजली के पोल से टकराया ट्रक, हैंडीक्राफ्ट लकड़ी से भरे वाहन में लगी भीषण आग

सर्वाधिक लोकप्रिय