सहारनपुर में नकली नोट बनाने वाला गिरोह पकड़ा गया, तीन गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से ₹2.59 लाख के नकली नोट, नोट छापने की मशीनें, उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की है। मुज़फ्फरनगर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार,1.25 लाख का है इनामी […]
सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से ₹2.59 लाख के नकली नोट, नोट छापने की मशीनें, उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की है।
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान शशि कुमार उर्फ सर्वेश (कानपुर), नवीन पासवान (गोरखपुर) और करणवीर (यमुनानगर, हरियाणा) के रूप में हुई है। यह गिरोह पिछले चार महीनों से नकली नोट छापने का काम कर रहा था। इससे पहले गुरुद्वारा रोड निवासी वंश और रूबल को गिरफ्तार किया गया था, जिनकी पूछताछ के बाद इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।
संसद की सुरक्षा में फिर बड़ी चूक, दीवार फांदकर अंदर घुसा शख्स, मच गया हड़कंप
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे विदेशी वेबसाइटों से सिक्योरिटी थ्रेड पेपर मंगवाते थे और फिर लैपटॉप और प्रिंटर की मदद से ₹500 के नकली नोट छापते थे। तैयार किए गए जाली नोटों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (जैसे Instagram) के जरिए ग्राहकों को “एक के बदले दो” के ऑफर में बेचा जाता था।
मुजफ्फरनगर के दो 40-40 हजार के इनामी बदमाश नोएडा में गिरफ्तार,16 साल से थे फरार
वे हर नकली नोट को ₹250 से ₹800 तक की कीमत में बेचते थे और भारी मुनाफा कमाते थे।
बरामद सामान में शामिल हैं:
-
₹500 के जाली नोटों की कई गड्डियाँ
-
दो लैपटॉप
-
एक प्रिंटर
-
छह मोबाइल
-
फोटो कटर
-
सिक्योरिटी थ्रेड पेपर
-
चार्जर, बाइक और अन्य सामग्री
पुलिस के अनुसार, नवीन पासवान के खिलाफ गोरखपुर में पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है। गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके संपर्कों की तलाश अभी जारी है।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !