सहारनपुर में थाना तीतरो पुलिस ने जुआ अधिनियम से जुड़े 14 मालों का निस्तारण किया

सहारनपुर। थाना तीतरो पुलिस ने जुआ अधिनियम से सम्बन्धित 14 माल मुकदमाती मालों का नियमानुसार निस्तारण किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन व नोडल अधिकारी माल निस्तारण तथा पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल) एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन के पर्यवेक्षण में उप जिला मजिस्ट्रेट नकुड सुरेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी गंगोह अशोक कुमार सिसौदिया की मौजूदगी में तथा प्रभारी निरीक्षक तीतरों भूपेन्द्र कुमार ने वर्ष 2002, 2005, 2006, 2018, 2019, 2020, 2021, तथा 2022 के जुआं अधिनियम से सम्बन्धित कुल 14 माल मुकदमाती मालों का निस्तारण किया गया तथा पर्चा सटटा , गत्ता व ताश के पत्ते आदि को नियमानुसार विनिष्ट किया गया। थाना तीतरो प्रभारी ने बताया कि उपरोक्त मामलो से सम्बन्धित कुल 11,535 रूपये की धनराशि को राजकीय कोष में जमा कराया जायेगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां