बार-बार दुल्हन के कमरे में जा रहा था बेटा, दूल्हे ने अपने ही पिता को मारा थप्पड़, दुल्हन ने तोड़ दी शादी
चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हे ने मेहमानों के बीच अपने ही पिता को थप्पड़ जड़ दिया। मामला इतना आगे बढ़ा कि दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। खबरों के मुताबिक, बारात चित्रकूट में महिला के घर पहुंची। दुल्हा-दुल्हन […]
चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हे ने मेहमानों के बीच अपने ही पिता को थप्पड़ जड़ दिया। मामला इतना आगे बढ़ा कि दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। खबरों के मुताबिक, बारात चित्रकूट में महिला के घर पहुंची। दुल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। सभी मेहमान बैठे हुए थे, लेकिन दुल्हा बार-बार दुल्हन के कमरे में जा रहा था।
अपने बेटे के व्यवहार से नाराज दूल्हे के पिता ने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन दूल्हा नहीं माना और वह फिर भी दुल्हन के कमरे में जाता रहा।
इससे गुस्साए पिता ने मेहमानों के सामने दूल्हे को थप्पड़ मारा और दूल्हे ने अपने पिता को वापस थप्पड़ मार दिया।
ये भी पढ़ें सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तारमामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने शादी तोड़ने का फैसला किया। बारात बिना दुल्हन के लौट आई और दोनों परिवारों ने शादी नहीं करने का फैसला किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां